उत्तर प्रदेश
Trending

गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीमा से टोल प्लाजा हटाने को लेकर समाजसेवियों का सातवें दिन भी धरना जारी –

 

हापुड :-  गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीमा में टोल टैक्स के रूप मे 15 वर्षों से अवैध वसूली की जा रही सत्यता का छुपाव करते हुए बृजघाट को गांव दर्शाकर एवं बृजघाट गंगा जी पर बने पुल का हवाला देकर गढ़ नगर पालिका सीमा में टोल वसूली लंबे समय से की जा रही जिसका कोई भी संतुष्टीकरण वह संतोषजनक जवाब संबंधी विभागों द्वारा नहीं दिया जा रहा समाजसेवी पंकज लोधी को भ्रमित करने वाली मिली सूचनाओं में मुरादाबाद प्राधिकरण द्वारा 2020 में गढ़ नगर पालिका में टोल ही नहीं दर्शाया गया एवं किस बात का टोल लिया जा रहा है।

नगर पालिका सीमा में कितना टोल ले लिया जा चुका है कितना टोल बाकी है यह कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया जा रहा क्षेत्र में दिन प्रतिदिन असंतोष फैलता जा रहा है नगर पालिका की 18 दिसंबर 2020 की सूचना में टोल प्लाजा गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका की 1261 व1262 खसरा नंबर में स्थापित था परंतु 1 मई 2024 की नगर पालिका सूचना में वर्तमान टोल प्लाजा 1264 खसरा नंबर में पहुंचा दिया गया जबकि टोल प्लाजा के संबंध में समाजसेवी पंकज लोधी द्वारा हाई कोर्ट में जनहित याचिका विचाराधीन चल रही है हाई कोर्ट में विचाराधीन होने के बाद भी यह टोल खसरा नंबर से कैसे बदल दिया गया कोई सूचना नहीं दे रहा यह नया टोल बनाया गया है अथवा पुरानी टोल को ही बड़ा किया गया है संतोष जनक जवाब नहीं दिया जा रहा द्वारा जिसको लेकर समाजसेवियों द्वारा 22 दिसंबर से गढ़ तहसील प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना आरंभ किया गया है जिसमें हापुड़ जिला अधिकारी अपने समकक्ष गढ़ बृजघाट टोल प्लाजा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को बुलाकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की जा रही है धरने में गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रदीप रावत ने पहुंचकर धरने को समर्थन दिया एवं कहा की जनता के हित में तिगरी पर पुल बनाया जाना एवं बृजघाट बाईपास को सीयाना चौराहे पर निकाला जाना व गढ़ नगर पालिका से टोल का हटाया जाना न्याय उचित मांगे हैं जिनका सारा क्षेत्र समर्थन करता है यदि श्मशान घाट गंगा जी पर नया पुल बनाकर उस पुल की लागत की वसूली के लिए टोल प्लाजा की समय सीमा बढ़ाई जाती है तो क्षेत्रवासियों को ऐसा कोई पुल नहीं चाहिए जाम का खत्म करने 

 का हवाला दिया जा रहा है की जाम खत्म हो जाएगा परंतु सारा जाम ही टोल प्लाजा से लगता है तो खत्म कैसे हो जाएगा इस अवसर पर विश्व हिंदू राष्ट्र सैना के युवा प्रदेश अध्यक्ष मोंटी चौधरी जय सिंह राणा शाह आलम अमित कुमार प्रदीप नितिन सैनी वंश रावत हर्षण प्रजापति बबली शर्मा बबलू छह छीददा सिंह राजवीर शास्त्री रविंद्र प्रकाश दिलशाद मनोज कुमार गोयल एडवोकेट मनोज गोयल राजवीर शास्त्री दया रामानंद शर्मा बृजपाल गजेंद्र अंकित एडवोकेट अनिल चौहान सुरेंद्र कुमार इत्यादि मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page