प्रयागराज
Trending

प्रयागराज में हास्पिटल संचालन पर प्रशासन का कड़ा रुख: तेजस हास्पिटल सील –

 

प्रयागराज :–   जिलाधिकारी प्रयागराज के निर्देशानुसार, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रावेन्द्र सिंह की टीम ने तेजस हास्पिटल, हबुसा मोड का निरीक्षण किया। मौके पर राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे। निरीक्षण में पाया गया कि हास्पिटल का पंजीकरण/नवीनीकरण नहीं हुआ था, हालांकि नवीनीकरण के लिए आवेदन किया गया था। इस आवेदन में डा० पल्लवी सिंह का नाम पूर्णकालिक चिकित्सक के तौर पर दर्ज था, जबकि वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना में संविदा पर स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं और निरीक्षण के समय हास्पिटल परिसर में मौजूद थीं। पंजीकरण प्रपत्र में उल्लिखित डा० पल्लवी सिंह को छोड़कर कोई अन्य चिकित्सक या पैरामेडिकल स्टाफ चिकित्सालय परिसर में उपस्थित नहीं था। इन अनियमितताओं को देखते हुए हास्पिटल के पंजीकरण को निलंबित करते हुए उसे सील कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page