उत्तर प्रदेश
Trending

निकाह के 30 दिन बाद ही देवर संग चली गई शाकिर की बीवी –

 

 

मेरठ :-  बीवी ने अपने शौहर को निकाह के 30 दिनों बाद छोड़कर देवर संग फरार हो गई। यहाँ एक बीवी को अपने शौहर का दाढ़ी रखना पसंद नहीं आया। इसी वजह से बीवी अपने देवर संग फरार हो गई। शौहर ने उसकी तीन महीने तक तलाश की। आखिर में नहीं मिली तो पुलिस से शिकायत की।

 

शाकिर ने अपनी शिकायत में कहा, “मेरा निकाह 4 महीने पहले अर्शी के साथ हुआ था। मैं दाढ़ी रखता हूँ। अर्शी इसे पसंद नहीं करती थी। निकाह की रात से ही लगातार दाढ़ी कटवाने का दबाव बनाने लगी। मुझे खुद को छूने भी नहीं दिया।”

 

शाकिर ने बताया कि पिता की मौत 18 साल पहले हो गई थी। माता मानसिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे में अर्शी और छोटा भाई साबिर अकसर घर में अकेले रहते थे। शाकिर के काम पर जाने के बाद दोनों के बीच गहरे संबंध बने और फिर भाग गए।

 

शाकिर का कहना है कि अर्शी केवल एक महीने घर पर रही। तीन महीने से वो भाई के साथ फरार है। ससुरालियों को सूचना दी तो उन्होंने कहा कि बेटी से सारे संबंध खत्म कर दिए हैं। इसीलिए अब पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। वहीं SP सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page