उत्तर प्रदेश
Trending

हर्षा रिछारिया की सनातन युवा जोड़ो पदयात्रा शुरू,वृंदावन में संत समाज ने दिया आशीर्वाद –

 

मथुरा; वृंदावन:- मॉडलिंग की दुनिया से नाम कमाने वाली साध्वी हर्षा रिछारिया आजकल सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं। विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में साध्वी हर्षा रिछारिया ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी।हर्षा ने अब युवाओं को धर्म से जोड़ने का बीड़ा उठाया है।हर्षा ने सोमवार से अपनी 8 दिवसीय पदयात्रा की शुरुआत वृंदावन से की।

साध्वी हर्षा रिछारिया ने सोमवार को भगवान भोलानाथ का पूजन कर सनातन युवा जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत की। हर्षा ने सनातन के जयघोष के साथ पदयात्रा शुरू की। श्रीराम मंदिर से शुरू हुई ये पदयात्रा अलीगढ़ होते हुए 175 किलोमीटर चलकर 21 अप्रैल को संभल में खत्म होगी।

 

वृंदावन में श्रीराम मंदिर में साध्वी हर्षा रिछारिया ने सोमवार सुबह भगवान भोलानाथ की पूजा अर्चना की। इसके बाद वृंदावन से संभल तक 175 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की। हर्षा ने कहा पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं को गलत संगत छोड़ सनातनी परंपरा से जोड़ना है। पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में संत, महंत, महामंडलेश्वर और धर्माचार्य मौजूद रहे। 

बता दें कि मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया ने वृंदावन से संभल तक 175 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की है। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं को गलत संगत से दूर रखकर उन्हें सनातन परंपरा से जोड़ना है। पदयात्रा में सैकड़ों संत महंत महामंडलेश्वर और धर्माचार्य शामिल हैं। हर्षा ने संभल में पिछले महीने मंदिरों का इतिहास जाना था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page