राज्य

रोडवेज बस स्टैण्ड मे नगर पालिका ने चलाया सफाई अभियान

 

बांदा। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत गुरूवार को नगर पालिका परिषद ने रोडवेज बस स्टैण्ड मे कार्यक्रम आयोजित किया। अधिशाषी अधिकारी बुद्धि प्रकाश ने रोडवेज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनने के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। उन्होने कहा कि कचरे के दुष्प्रभाव से बचने के लिए इसका उचित निस्तारण बेहद आवश्यक है। रोडवेज बस स्टैण्ड के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता बासू ने स्वच्छता को जीवन मे आत्मशात करने के लिए प्रेरित किया। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हेमंत प्रसाद के नेतृत्व मे बस स्टैण्ड परिसर मे सफाई अभियान चलाया गया। बीते 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 154 तक निरंतर चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के क्रम मे एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक खरे ने संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए लोगों, दुकानदारों को कूड़ादान रखने तथा गंदगी न फैलाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान रोडवेज बस स्टैण्ड के अधिकारी, कर्मचारी, पार्षद संतोष कुमार राजपूत, संतोष, राजेश गुप्ता, सफाई नायक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वच्छता ब्रांड एम्बेस्डर राहुल जैन ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page