राज्य

विद्युत लाइन का खंभा रात मे उखड़ने से टला हादसा

विद्युत लाइन का खंभा रात मे उखड़ने से टला हादसा

बांदा। बीती रात बदौसा कस्बे में पौहार तिराहे के पास ग्यारह हजार के0 वी0 विद्युत लाइन का खंभा नीचे से उखड़ कर विद्युत तारो के सहारे मकान की छत से टिक जाने के कारण गंभीर हादसा टल गया। यदि हादसा दिन में होता तो शायद बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी। बदौसा कस्बे के मुख्य बाजार में नेमचंद्र जैन के प्रतिष्ठान के ठीक सामने लगा ग्यारह हजार के0 वी0 विद्युत लाइन का एक खंभा बुधवार की देर शाम से ही एक तरफ झुका हुआ था जो देर रात नीचे से पूरी तरह उखड़कर मकान की छत में टिक गया था। सूचना पर विद्युत विभाग ने लाइन काट दी थी। कस्बे के पौहार तिराहे से आगे की विद्युत आपूर्ति खंभा गिरने के बाद रात्रि दो बजे से पूरी तरह बाधित चल रही है। कस्बे के राहुल तिवारी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन जैन, नेमचंद्र जैन आदि लोगो ने आरोप लगाया की कस्बे में ग्यारह हजार के0 वी0 विद्युत लाइन खींचने के लिए विद्युत विभाग के ठेकेदार ने लगाए गये विद्युत खंभों को खोदे गए गड्ढों में कंक्रीट से जाम न कर सीधे गाड़ दिए थे। जिसकी बदौलत खंभा उखड़ गया। इस संबंध में उपखंड अधिकारी अतर्रा विमलेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र के अवर अभियंता विद्युत कर्मचारियों के साथ गिरे खंभे को बदल कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने में लगे हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page