प्रेमी सर कटी लाश लेकर घूमता रहा पूरी रात
सिर कटी महिला की लाश मिलने के मामले में सनसनीखेज खुलासा, प्रेमी ने ही की थी हत्या !

सत्संग वाली बस में प्रेमी सर कटी लाश लेकर घूमता रहा पूरी रात
नोएडा के पॉश सेक्टर 108 में नाले से मिली सिर और हाथ कटी महिला की लाश के ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। करीब एक हफ्ते की तफ्तीश के बाद शव की पहचान प्रीति यादव उर्फ प्रीति देवी के रूप में हुई। पुलिस ने इस हत्याकांड में उसके प्रेमी मोनू सोलंकी को गिरफ्तार किया है। जांच में ये पूरा मामला प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेलिंग और आपसी विवाद का बताया जा रहा है।
दरअसल, 6 नवंबर को थाना सेक्टर-39 पुलिस को सेक्टर 108 के नाले में एक अज्ञात महिला का शव मिली थी। शरीर से सिर और दोनों हाथ के पंजे अलग थे, जिससे शिनाख्त लगभग असंभव हो गई थी। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर मानकर कई टीमें गठित कीं और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने 5000 से अधिक CCTV कैमरे खंगाले, 1100 से ज्यादा वाहनों को ट्रैक किया और 44 संदिग्ध वाहनों के मालिको व चालकों से पूछताछ की। इस दौरान एक सफेद-नीले रंग की बस घटना स्थल की ओर जाती दिखी, जिसका नंबर UP16KT0037 था। यह बस मोनू सिंह चलाता है, जो बरौला में किराए पर रहता है। इसी बीच पता चला कि बरौला की रहने वाली प्रीति नाम की एक महिला पांच-छह दिनों से लापता है और उसका मोनू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
मोनू की तलाश शुरू हुई और मुखबिर की सूचना पर उसे 14 नवंबर को मोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मोनू ने हत्या की दिल दहला देने वाली कहानी बताई। उसने बताया कि उसकी मां और प्रीति पहले एक जींस फैक्ट्री में साथ काम करते थे और इसी दौरान दोनों परिवारों में आना-जाना शुरू हो गया। धीरे-धीरे उसके और प्रीति के बीच अनैतिक संबंध बन गए। मोनू का कहना है कि प्रीति उसे पैसे के लिए लगातार दबाव देती थी, उसकी कमाई का अधिकांश हिस्सा ले लेती थी और उसके परिवार व बच्चों को लेकर गलत बातें करती थी। आरोप है कि प्रीति कई बार उसे ब्लैकमेल करती थी और धमकियां देती थी, की तुम्हारे बच्चे को अनैतिक धंधे में लगा देंगे। जिससे वह मानसिक रूप से बेहद दबाव में आ गया था और उसी गुस्से में उसने उसे रास्ते से प्रीति को हटाने की योजना बना ली।
5 नवंबर की रात वह प्रीति के घर गया और वहां रखा एक गडांसा चुपके से उठा लाया। इसके बाद वह प्रीति को अपनी बस में बैठाकर ले गया। रास्ते में दोनों ने पराठे और मैगी खाए ही थे कि दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान मोनू ने गडांसे से उसकी गर्दन काट दी और पहचान मिटाने के लिए दोनों हाथों के पंजे भी काट दिए। शव को उसने सेक्टर 108 के नाले में फेंक दिया जबकि सिर और हाथों के पंजे गाजियाबाद ले जाकर उन पर बस चढ़ाकर कुचल दिया, ताकि पहचान बिल्कुल न हो सके और वही फेंक दिया।
मोनू की निशानदेही पर पुलिस ने मृतका के अवशेष, कपड़े, गडांसा, बस तथा बस में बिछी खून लगी मैट बरामद कर ली है। फोरेंसिक टीम की जांच में इन सभी पर मिले दाग मानव रक्त के रूप में पुष्टि हो गए है।आरोपी मोनू सोलंकी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
