दिल्ली

सरकारें आती जाती रहेंगी, धर्म हमेशा रहेगा; मोहन भागवत –

 

 

दिल्ली:-   संघ प्रमुख मोहन भागवत इस वक्त बंगाल दौरे पर हैं| उन्होंने रविवार को कई मुद्दों पर अपनी बात रखी| भागवत ने कहा कि सरकारें आती जाती रहती हैं लेकिन धर्म हमेशा रहेगा| बंगाल में बाबरी एक राजनीतिक साजिश है| यह एक नया झगड़ा शुरू करने जैसा है| ये न तो मुसलमानों के फायदे के लिए है और न हिंदुओं के लिए, बाबरी का मुद्दा सिर्फ वोट के लिए है|

 मंदिर मस्जिद का मामला सुप्रीम कोर्ट में खत्म हो गया –

संघ प्रमुख ने कहा कि मंदिर मस्जिद का मामला सुप्रीम कोर्ट में खत्म हो गया, लेकिन फिर से बाबरी मस्जिद? यह हिंदू और मुसलमानों दोनों के लिए खतरनाक है| मुझे सरकार के सही नियम या कानून नहीं पता, लेकिन मंदिर मस्जिद पब्लिक के पैसे से बने हैं| सरकार मंदिर मस्जिद को सुरक्षा दे सकती है, लेकिन मंदिर मस्जिद के लिए सरकारी खजाने का इस्तेमाल करना कानून के खिलाफ है|

 

 बंगाल में बढ़ रहे मुस्लिम कट्टरपंथी –

संघ प्रमुख ने कहा कि बंगाल में मुस्लिम कट्टरपंथी बढ़ रहे हैं| कुछ लोगों के लिए बॉर्डर खोला गया, कुछ और लोग आ गए| सरकार को इसका जवाब देना होगा| हिंदुओं के लिए एकमात्र देश भारत है| भारत सरकार को इस पर ध्यान देना होगा| उन्हें कुछ करना होगा| हो सकता है कि वे पहले से ही कुछ कर रहे हों| कुछ बातें बताई जाती हैं, कुछ नहीं बताई जा सकतीं| कभी नतीजे मिलते हैं, कभी नहीं मिलते, लेकिन कुछ तो करना ही होगा| अगर हिंदू समाज एकजुट रहता है, तो बंगाल में हालात बदलने में ज्यादा समय नहीं लगेगा|

 

 संघ मुस्लिम विरोध नहीं –

भागवत ने आगे कहा कि संघ मुस्लिम विरोध नहीं, राष्ट्रवादी है| संघ सामाजिक बदलाव के लिए काम करता है| राजनीति बदलाव के बारे में सोचना मेरा काम नहीं है|सरकारें आती जाती रहती हैं, धर्म हमेशा रहता है|

 

 हिंदू राष्ट्र को लेकर क्या बोले भागवत?

हिंदू राष्ट्र को लेकर भागवत ने कहा कि कट्टरवाद हिंदुत्व है, धर्म पर आधारित संविधान ही संविधान का आधार है| बाबा साहेब ने जो किया वह हिंदू राष्ट्र का हिस्सा था| भारत एक हिंदू राष्ट्र है| यह संघ की सोच है| अगर एक दिन हमें लगेगा तो हम इसे प्रस्तावना और संविधान में डाल देंगे| अगर जरूरत नहीं होगी तो हम इसे ऐसे ही रखेंगे|हिंदुत्व किसी भी प्रथा से परिभाषित नहीं होता| हिंदुत्व का पालन करने के बहुत सारे तरीके हैं|मैं हिंदुओं को एकजुट करने की कोशिश कर रहा हूं|

 

 बांग्लादेश में हालात काफी मुश्किल –

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर भागवत ने कहा कि बांग्लादेश में हालात काफी मुश्किल हैं| बांग्लादेश के हिंदुओं की मदद करनी होगी| दुनियाभर के हिंदुओं को उनकी मदद करनी चाहिए| हमें अपनी सीमाओं में रहकर जितनी हो सके उतनी मदद करनी चाहिए|बांग्लादेश के हिंदुओं को एकजुट रहना होगा| हमें वह सब कुछ करना है जो हम कर सकते हैं और हम कर रहे हैं|

 

 मदरसों पर भागवत ने क्या कहा?

मदरसों को लेकर मोहन भागवत ने कहा कि मदरसों में आधुनिक शिक्षा दी जानी चाहिए| मदरसों पर असम सरकार का फैसला सही है| संघ प्रमुख ने कहा कि कुछ मदरसे भारत समर्थक हो रहे हैं और भारत के बारे में पढ़ा रहे हैं, मगर सभी ऐसा नहीं कर रहे हैं| असम सरकार ने यह किया है| मदरसों में आधुनिक शिक्षा और राष्ट्रवादी शिक्षा दी जानी चाहिए|

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page