

लखनऊ:- नववर्ष 2026 के अवसर पर लखनऊ मेट्रो ने यात्रियों के साथ नए वर्ष का स्वागत करने एवं खुशियां साझा करने के लिए विशेष उत्सवपूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया।
इस मौके पर हजरतगंज मेट्रो स्टेशन को आकर्षक तरीके से सजाया गया, जिससे यात्रियों को एक खुशनुमा और उल्लासपूर्ण माहौल मिला। यह स्टेशन प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा, जहां रंग-बिरंगी सजावट को यात्रियों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली।
उत्सव में और रंग भरते हुए हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर लाइव संगीत प्रस्तुति का आयोजन भी किया गया।
जोशीले संगीत ने यात्रियों को आनंदित किया और नववर्ष के दौरान उनकी यात्रा को और अधिक सुखद बना दिया। इस अवसर पर यात्रियों ने अपने पसंदीदा गीतों के साथ गुनगुनाकर सक्रिय भागीदारी भी की, जिससे स्टेशन का माहौल पूरी तरह संगीतमय और उत्सवपूर्ण बन गया।
इससे पहले 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस के अवसर पर भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, जिसे यात्रियों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। क्रिसमस आयोजन के दौरान एक लाख से अधिक यात्रियों ने मेट्रो सेवा का उपयोग किया।
इन आयोजनों के जरिए लखनऊ मेट्रो ने एक बार फिर यात्रियों को सुखद, यात्री-अनुकूल एवं यादगार यात्रा अनुभव प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया, साथ ही शहरवासियों के साथ त्योहारों की खुशियां साझा कीं।
लखनऊ मेट्रो मीडिया जगत के सम्मानित बंधुओं को नव वर्ष 2026 के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता है।



