लखनऊपूर्वांचल
Trending

लखनऊ में हर्ष फायरिंग पर एक्शन: स्पैरो रिसॉर्ट से 1 गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी —

 

अमित चंद्रा – 

 

लखनऊ:- पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेन्द्र सिंह सेंगर के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के कुशल पर्यवेक्षण व अपर पुलिस उपायुक्त तथा सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज द्वारा गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्र मोहनलालगंज स्थित स्पैरो रिजार्ट में पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 20.07.2026 को शिकायतकर्ता जितेन्द्र सिंह पुत्र सुबेदार सिंह निवासी ग्राम सतौहा, जनपद सीतापुर द्वारा थाना मोहनलालगंज पर सूचना दी गयी कि वह स्पैरो रिसॉर्ट, मदा खेड़ा, थाना मोहनलालगंज, लखनऊ में दिनांक 19.07.2026 को गौरव शर्मा पुत्र गोपाल शर्मा निवासी लालबाग, लखनऊ द्वारा रिंकू तिवारी उर्फ आशीष तिवारी के माध्यम से एक पार्टी बुक की गयी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, रात्रि के समय पार्टी में हर्ष फायरिंग की गयी।
उक्त कृत्य अत्यंत लापरवाहीपूर्ण एवं जनसुरक्षा के विरुद्ध होने के कारण, जिसमें सार्वजनिक स्थान पर असलहे का प्रयोग कर आमजन के जीवन को संकट में डाला गया|

प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 21.07.2026 को घटना के मुख्य आरोपी गौरव शर्मा को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया व 02 अन्य व्यक्तियो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, अन्य अभियुक्तों की पहचान की जा रही है तथा घटना में प्रयुक्त असलहों की बरामदगी हेतु प्रभावी प्रयास किये जा रहे हैं।
02-गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1-गौरव शर्मा पुत्र गोपाल शर्मा निवासी 119/230 लालबाग थाना कैसरबाग लखनऊ उम्र 31 वर्ष। (व्यवसाय—पढ़ाई करता है।)
03-पंजीकृत अभियोग—
1. मु0अ0स0 265/26 धारा 109(1),189(2),189(4),190,125,3(5),193(1) BNS व 7 cla act थाना मोहनलालगंज लखनऊ ।
04-गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
थाना मोहनलालगंज पुलिस टीम।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page