लखनऊ

लखनऊ को आगरा से जोड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें रूट –

लखनऊ:- राजधानी को ताजनगरी आगरा से वंदे भारत एक्सप्रेस जैसे तेज रेल नेटवर्क से जल्द ही जोड़ा जाएगा।वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के लिए पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे रूट का सर्वे करेगा।इसके लिए दोनों ही जोनल मुख्यालयों के परिचालन से जुड़े अधिकारियों ने संपर्क किया है।

रेलवे गोरखपुर से ऐशबाग होकर आगरा फोर्ट के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने जोन में वंदे भारत एक्सप्रेस का नंबर भी प्रस्तावित कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर-आगरा वंदे भारत का नंबर 22583 और वापसी में इसे 22584 के नंबर से चलाने के लिए प्रस्ताव बनाया है।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 7275137271

 

वंदे भारत एक्सप्रेस का संभावित रूट बाराबंकी-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल होकर रखा जाएगा। टाइम टेबल को तय करने के लिए रूट सर्वे कराकर इसकी रिपोर्ट जल्द ही बनेगी। आइआरसीटीसी की टाइम टेबल कमेटी की बैठक में आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने की मंजूरी मिल सकती है।

वंदे भारत एक्सप्रेस एसी चेयरकार वाली होगी या फिर स्लीपर, इसे लेकर भी रेलवे मंथन कर रहा है। रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक स्लीपर रैक के आवंटन करने के लिए रेल कोच फैक्ट्री को पत्र लिखा गया है। ऐसे में उम्मीद है कि यह स्लीपर सीटों वाली वंदे भारत होगी। लोकसभा चुनाव की वजह से इस समय आचार संहिता लगी है। ऐसे में चुनाव बाद जुलाई में वंदे भारत एक्सप्रेस चल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page