लखनऊ
Trending

लखनऊ नगर निगम के जोन-7 में मारपीट: अवैध ठेलों के खिलाफ कार्रवाई में गुस्साए लोगों ने की हिंसा –

 

लखनऊ :-   लखनऊ नगर निगम के जोन-7 में रविवार सुबह एक बड़ा विवाद हो गया, जब नगर निगम टीम ने इंदिरा नगर में अवैध तरीके से लगे ठेलों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान गुस्साए लोगों ने मारपीट की, जिसमें नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल थे।

नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि अवैध तरीके से रहने वाले बांग्लादेशियों ने मारपीट की है, जो इंदिरा नगर एरिया में अवैध तरीके से ठेले लगाते हैं। इन्हें हटाने के लिए नगर निगम की टीम पहुंची थी, लेकिन गुस्साए लोगों ने हिंसा शुरू कर दी।

मारपीट की सूचना पर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, मेयर सुषमा खर्कवाल और निगम के कई सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। महापौर ने लखनऊ कमिश्नर और DM को फोन करके मामले की जानकारी दी है और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही PAC भेजने के लिए भी कहा गया है।

महापौर ने कहा कि शहर में अवैध कारोबार और अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर नगर आयुक्त इंद्रजीत के साथ साथ नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page