लखनऊ
Trending

यूपी मेट्रो ने ब्लैक आउट में लिया हिस्सा;लाइट बंद कर लगभग 15 मिनट के लिए रोकी गईं मेट्रो ट्रेनें –

 

 

 

✍️रवि शर्मा

लखनऊ:-  सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार, उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने भी मॉक ड्रिल करने के लिए ‘ब्लैक आउट’ में हिस्सा लिया। इसके तहत लखनऊ मेट्रो के आईटी कॉलेज मेट्रो स्टेशन पर पूरी तरह लाइट बंद कर ट्रेन रोक दी गईं। यहां ब्लैक आउट लगभग 15 मिनट के लिए शाम 7.25 बजे से 7.40 बजे तक रहा। 

वहीं आगरा में 8 बजे मेट्रो के सभी स्टेशनों पर 15 स्टेशनों पर ब्लैक आउट हुआ। इन दोनों जगहों ट्रेनों का ऑपरेशन रोक दिया गया। कानपुर में 9.30 बजे का समय प्रस्तावित है। 

सरकार के दिशानिर्देश पर यह ब्लैक आउट हुआ जिस दौरान किसी भी आपातस्थिति में ट्रेनों का संचालन, यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों को रेगुलेट करने जैसी कई तैयारियों को परखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page