उत्तर प्रदेश
Trending

यमुना मे चार दोस्तों को डूबते;मूक दर्शक भीड़ के बीच युवती ने बचाया जान –

आगरा:- ये आगरा की मोहनी है, मूक दर्शक भीड़ के बीच मोहनी ने अपनी जान की परवाह किए बिना यमुना में डूब रहे चार दोस्तों को बचा लिया –

आगरा के बाह बटेश्वर में यमुना घाट पर 18 साल की मोहनी की प्रसाद की दुकान है, गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए मंगलवार को भीड़ जुटी हुई थी। अचानक से 19 साल का फिरोजाबाद का रहने वाला आकाश यमुना में डूबने लगा, उसे बचाने के लिए उसका दोस्त 17 साल का हिमालय भी यमूना में कूद गया, दोनों डूबने लगे, इसके बाद आकाश के दो और दोस्त यमुना में कूद गए। चारो की डूबने लगे।

मोहिनी ने बचाई युवकों की जान –

यमुना में चार किशोरों के डूबने पर भीड़ जुट गई लेकिन कोई भी बचाने के लिए आगे नहीं बढ़ा, शोर मचाने लगे। मोहिनी यमुना में डूब रहे किशोरों को बचाने के लिए आगे आई, यमुना में कूद कर आकाश के साथ ही अन्य किशोरों को बचा लिया। मोहिनी के साहस को मंदिर प्रबंधन ने भी सराहा और उसे सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page