लखनऊ
Trending

मुलायम सिंह यादव की पोती अदिति की राजनीति में एंट्री की तैयारी, मां डिंपल से सीख रहीं गुन –

लखनऊ:- लोकसभा चुनाव 2024 में मुलायम सिंह यादव के परिवार से एक और सदस्य की राजनीति में एंट्री के लिए नींव मजबूत की जा रही है। हम बात कर रहे हैं अखिलेश और डिंपल यादव की बेटी अदिति यादव की। 22 वर्षीय अदिति इन दिनों अपनी मां डिंपल यादव के साथ चुनाव प्रचार में खूब नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वे अपनी मां को इतनी गंभीरता से सुनती हैं जिससे माना जा रहा है कि कहीं न कहीं वे राजनीति की शिक्षा ले रही हों यूं तो सैफई परिवार की तीन पीढ़ियां सियासत की ऊंचाइयां छू चुकी हैं, लेकिन अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव की बेटी अदिति यादव भी राजनीति का ककहरा सीख रही हैं। सोमवार को कुसमरा में आयोजित सम्मेलन में वे कार्यकर्ताओं के बीच नजर आईं। मां डिंपल यादव के हर शब्द को वे गौर से सुनती और समझती रहीं।कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचीं अदिति यादव चाहतीं तो मंच पर मां डिंपल यादव के साथ भी बैठ सकती थीं। लेकिन उन्होंने अपनी जगह नीचे कार्यकर्ताओं के बीच बनाई। कुछ महिला कार्यकर्ताओं के बीच वे सादगी से बैठीं नजर आईं। या यूं कहें कि कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर वे उनसे जुड़ने की कोशिश करती नजर आईं। कारण चाहे जो भी हो लेकिन लोगों के बीच अदिति यादव के राजनीति में आने की चर्चाओं ने जोर जरूर पकड़ लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page