मिर्ज़ापुर

मिर्जापुर में बने चांदी के बर्तन में लगेगा रामलला को भोग, फेमस संत ने कराया है तैयार –

मिर्जापुर:– रामनगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी।प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में उत्सव चरम पर है।प्राण प्रतिष्ठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई वीवीआईपी,साधु संत शामिल होंगे। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बने चांदी के बर्तन में रामलला को प्रसाद का भोग लगेगा। रामलला को प्रसाद का भोग लगाने के लिए विशेष तौर पर चांदी के पांच बर्तन तैयार किए गए हैं।प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रसाद का भोग लगाने के लिए मिर्जापुर के देवरहा हंस बाबा आश्रम की तरफ से चांदी के बने पांच बड़े बर्तनो कों भेजा जा रहा है। इन चांदी के बर्तनों को प्रसिद्ध संत देवराहा हंस बाबा की तरफ से खास तौर से बनवाया गया है। 

 

मिली जानकारी के अनुसार देवरहा हंस बाबा आश्रम के प्रसिद्ध संत देवरहा हंस बाबा रामलला को लड्डुओं का भोग लगाने के लिए चांदी के बने पात्र को भेज रहे हैं। चांदी के बने इन्ही बर्तनो में रख कर भगवान को प्रसाद का भोग लगाया जायेगा। आश्रम का कहना है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत मौजूद विशिष्ट अतिथियों द्वारा इन चांदी के बर्तनों में रामलला को भोग लगाया जायेगा। आश्रम से जुड़े ट्रस्टी का कहना है कि अयोध्या भेजने के लिए पांच चांदी के बर्तन खास तौर से बनवाया गया है जिसे आश्रम से अयोध्या भेजा जा रहा है।

 बता दें कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मिर्जापुर से भी बड़ी तैयारी की गयी है।देवरहा हंस बाबा आश्रम से कुछ संत ये बर्तन लेकर अयोध्या जाएंगे। वहीं रामनगरी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है।रामनगरी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत वीवीआईपी और साधु-संत प्रतिष्ठा में शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page