लखनऊपूर्वांचलमिर्ज़ापुर
Trending

बहुआर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंजा क्षेत्र –

 

 

मिर्जापुर:- जमालपुर विकासखंड के बहुआर ग्रामसभा में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार की मध्यरात्रि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही पूरा क्षेत्र “नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा।

श्रीकृष्ण जन्म के अवसर पर बधाई गीत, सोहर, रामायण पाठ सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान लीलाधर के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान “गोविंद जय जय, गोपाल जय जय, राधा रमण हरि, गोविंद जय जय” के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजकों के अनुसार, यह धार्मिक आयोजन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव से आगे छठी महोत्सव तक अनवरत जारी रहेगा।

इस अवसर पर राधेश्याम तिवारी, संत प्रपन्ना दास, पंजाबी, नंगू, रंग बहादुर सिंह, मुरारी सिंह, प्रदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, जनम विश्वकर्मा, शांतनु मिश्र, कन्हैया मिश्र, जवाहिर तिवारी, राजन चौरसिया, धीरेन्द्र शर्मा, रामप्रवेश वियार, सिद्धार्थ मिश्र, अर्थ मिश्र, गर्व मिश्र, शिवानंद मिश्र, डॉ. पूर्णेन्दु मिश्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

कार्यक्रम की व्यवस्था पं. प्रभु नारायण मिश्र के नेतृत्व में की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page