
लखनऊ:- लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में धीरेंद्र प्रताप सिंह के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्ता पूजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से अभियुक्ता तक पहुंचकर 05 सितंबर 2026 को उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे से मृतक की एक सफेद धातु की अंगूठी और ₹15,000 नकद बरामद किए गए हैं। अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।



