बुंदेलखंड

मौलाना ने हमास के दरिंदों को बताया मसीहा,समर्थन में इंस्टाग्राम पर डाली पोस्ट,मौलाना गिरफ्तार –

हमीरपुर :– उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक मौलाना को इंस्टाग्राम पर विवादित पोस्ट डालने पर मौदहा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।मौलाना और एक अन्य युवक ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर फिलिस्तीन के समर्थन में पोस्ट डाली थी। पोस्ट में हमास के दरिंदों को समुदाय विशेष का हितैषी बताते हुए उनके समर्थन में आगे आने के लिए अपील किया था। पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

 

मौदहा पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र में एक मौलाना सोहेल अंसारी और इसी जिले के एक युवक आतिफ चौधरी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से फिलिस्तीन के समर्थन में भड़काऊ पोस्ट डाला था। इस पोस्ट से माहौल बिगड़ने की नौबत आ गई थी। मामले को संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में दबिश तेज कर दी है।

 

मौदहा सीओ के मुताबिक मौलाना और उसके साथी द्वारा किए गए विवादित पोस्ट से क्षेत्रीय सौहार्द बिगड़ सकता था। समय रहते इस विवादित पोस्ट को डिलीट करवाते हुए मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके साथी की तलाश जारी है।पुलिस गिरफ्तार आरोपी मौलाना सोहेल अंसारी से पूछताछ कर रही है।

बता दें कि पुलिस ने मौलाना और युवक के इंस्टाग्राम एकाउंट से विवादित पोस्ट डिलीट करवा दी है।दोनों मौदहा कस्बे में हैदरगंज के रहने वाले हैं।दोनों के खिलाफ दो समुदायों के बीच दंगा भड़काने, सोशल मीडिया पर विवादित बयान देने या पोस्ट करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की ग‌ई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page