पूर्वांचलवाराणसी
Trending

महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ के अध्यापक भी रूसी भाषा सीखने के इच्छुक –

 

✍️आशीष मिश्र

वाराणसी :-   महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और रूसी विश्वविद्यालय ‘कोजमा मिनिन निज़्नी नोवगरद स्टेट पेडागोजीकल विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो सप्ताह के ‘Russian Character in the Mirror of the Language’ विषय पर आयोजित लैंग्वेज और कल्चर कोर्स के आज तीसरे दिन रूसी भाषा में डिप्लोमा कर रहे छात्रों ने इस कोर्स को संचालित कर रही रूसी विश्वविद्यालय की अध्यापिका और प्रसिद्ध भाषाविद डॉ. नजेझदा इगोरवना द्वारा प्रदान किए गए टेक्स्ट को पढ़ा और उस पर एक दूसरे से चर्चा एवं परिचर्चा की, रूसी भाषा के नई क्रियाओं और उनके उपयोग को जाना।

https://youtu.be/x_64ezCuNA8?si=KThh9ez1jhZlZNe0

विद्यार्थियों के साथ-साथ आज अध्यापकों ने भी रूसी भाषा और कल्चर को जाने, समझने और सीखने में अपनी रुचि को अभिव्यक्त किया और साथ ही आज सभी इच्छुक अध्यापक और विद्यार्थियों ने मिनिन विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किए गए रेजिस्ट्रेशन फॉर्म को पढ़ा और उसे रूसी भाषा में भरा।

 डॉ. इगरेवना ने बताया कि इस विषय पर अगली कक्षा सभी विद्यार्थियों के लिए दिलचस्प रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page