उत्तर प्रदेश

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने राहुल-प्रियंका को दी चुनौती,कहा-हिम्मत है तो उन्नाव से चुनाव लड़ें –

उन्नाव :– शुक्लागंज में लगभग 62.49 लाख की लागत वाली सरैया वाटिका फिर से बनकर तैयार हो गई है। सरैया वाटिका में युवा,बुजुर्ग और बच्चों के लिए खास व्यवस्था है।जिला प्रशासन ने इसका निर्माण लाखों रुपए की लागत से कराया है।ये अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।सरैया वाटिका का शुभारंभ रविवार को किया गया।उद्घाटन में उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी से सांसद साक्षी महाराज, डीएम अपूर्वा दुबे,एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना,सीडीओ ऋषिराज और एडीएम विकास कुमार मौजूद रहे।

साक्षी महाराज ने उद्घाटन के मौके पर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला और अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। साक्षी महाराज ने कहा कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी में से किसी में भी हिम्मत हो तो मुझसे उन्नाव आकर चुनाव लड़ ले।

साक्षी महाराज ने कहा कि विपक्ष का कहना है कि भाजपा राम मंदिर का श्रेय लूट रही है जबकि, यह आदेश सुप्रीम कोर्ट का था।उन्हें बता दूं कि यह 500 सालों की लड़ाई थी।हमने छाती पर गोलियां खाईं,आंदोलन झेले हैं,हमने राम मंदिर के लिए न जाने क्या-क्या किया है। साक्षी महाराज ने कहा कि अगर जनता इसका श्रेय हमें दे रही है तो वो अपनी खुशी से हमें यह श्रेय दे रहे हैं।हम इसका श्रेय लेने के लिए कहीं दौड़ नहीं रहे।

साक्षी महाराज ने कहा कि विपक्ष के पास एक नारा है मोदी हटाओ,लेकिन किसको ले आएंगे,आज तक नाम नहीं बात पाए। साक्षी महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विश्वास सब का प्रयास पर विश्वास रखती है। आने वाली 2024 मोदी की परीक्षा में देश की जनता उनके साथ होगी।

क्या 2024 में उन्नाव की जनता आप पर मेहरबान होगी।इस सवाल के जवाब में साक्षी महाराज ने कहा कि हमने कॉपी बहुत अच्छी लिखी है।हर प्रश्न का उत्तर बखूबी दिया है। हमें विश्वास है कि उन्नाव की जनता उत्तर पुस्तिका जांचेगी तो 99% मार्क्स मुझको देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page