बूचड़खाने को ध्वस्त करने के सम्बन्ध में विहिप ने दिया ज्ञापन
पशु तस्करों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही किये जाने


बांदा विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने बसन्त विहार रेलवे लाइन के किनारे बन रहे नये पशु तस्करी के अड्डे को ध्वस्त करने हेतु जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक संबंधित ज्ञापन सौपा सवर्प्रथम विहिप जिलाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी एवं जिला गौरक्षा प्रमुख विकास गुप्ता के नेतृत्व में विहिप बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तओं ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जिलाधिकारी को संबंधित ज्ञापन सौपा।
विहिप के प्रांत धर्म यात्रा प्रमुख चन्द्रमोहन बेदी ने बताया कि नगर के मोहल्ला बसन्त बिहार (पल्हरी रोड) पशु तस्करी का अड्डा बना हुआ है। यहाँ से महिन्द्रा पिकप लोडर नं०-UP 90 AT 5963 में भरकर पशुओं को अवैध रूप से कटने के लिए ले जाया जाता है। यहीं पर रेलवे लाइन के किनारे रब्बानियां नगर में बने कमरे में भी पशुओं को काटा जाता है तथा मांस की सप्लाई की जाती है। संगठन को जब इस अवैध बूचड़खाने की जानकारी प्राप्त हुई तो संगठन के गौरक्षा विभाग द्वारा गौरक्षकों तथा स्थानीय पुलिस के साथ उक्त कमरे बूचड़खाने का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहां पर एक पिकप वैन UP 35T 6531 हडिडयों से लदी मिली, जिसको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है जो मण्डी समिति कालू कुआं में खड़ी है। संगठन को आशंका है कि पिकप वैन में जो हड्डियां है तथा अवैध बूचड़खाने में जो अवशेष खाले हैं वह गाय और बछड़े की है जिनकी फोरेन्सिक जांच आवश्यक है।
विहिप जिलाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी ने कहाँ कि जो पिकप वैन हड्डियों से लदी हुई मण्डी समिति कालूकुआं में खड़ी है उसकी हड्डियों की फोरेन्सिक जांच कराई जाये तथा बसन्त बिहार मोहल्ले में हो रही पशु तस्करी को बन्द कराया जाये।
जिला गोरक्षा प्रमुख विकास गुप्ता के कहा कि रेलवे लाइन के किनारे बने अवैध बूचड़खाने को तत्काल ध्वस्त कराया जाये साथ ही पशु तस्करों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाये। प्रभावी कार्यवाही न होने पर संगठन आन्दोलन के लिए विवश होगा।
ज्ञापन देने वालो में प्रमुख रूप से विभाग मठ मन्दिर प्रमुख शान्तनु चतुर्वेदी,विभाग बलोपासना प्रमुख अंकित पाण्डेय, जिला सह गौरक्षा प्रमुख सुशील गुप्ता,जिला संस्कार प्रमुख सुलभ सहगल,जिला संयोजक बजरंग दल के पी प्रजापति,जिला सेवा प्रमुख लक्ष्मीकांत गुप्ता,नगर उपाध्यक्ष सुमित सोनी,नगर सहमंत्री धमेंद्र दिवेदी,बुद्धराज सिंह,नोखेलाल राजपूत,अंकेश कोस्टा,राहुल सागर,राजू चौरसिया,विवेक सोनी,पीयूष साहू,उमेश प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



