बांदा

बारुद व विस्फोटक बरामद पुलिस को मिली सफलता

थाना कोतवाली नगर पुलिस ने पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया दो गिरफ्तार 

Oplus_16908288

 

 

 बांदा पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस. के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध रुप से पटाखा निर्माण, भंडारण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज एवं सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर की पुलिस टीम को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि परशुराम तालाब रेलवे ट्रेक के पीछे राममिलन के मकान में अवैध रूप से पटाखों का निर्माण किया जा रहा है । प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर छापेमारी कर अवैध पटाखा निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया तथा अवैध रुप से पटाखे का निर्माण कर रहे मुन्ना पुत्र हरिप्रसाद व पंकज पुत्र सत्य नारायण को गिरफ्तार किया तथा 01 मौके से फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है । मौके से भारी मात्रा में निर्मित एवं अर्धनिर्मित पटाखे, बारूद, विस्फोटक रासायनिक पदार्थ, खाली डिब्बे, पैकिंग सामग्री, रैपर कागज, पटाखे बनाने के उपकरण एवं निर्माण में प्रयुक्त आदि सामग्री बरामद की गई । पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वे दीपावली के पूर्व बाजार में अवैध रूप से पटाखों की आपूर्ति करने की तैयारी में थे । इस सम्बन्ध में पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है कि अभियुक्तों द्वारा पटाखा बनाने की अवैध सामग्री वे कहाँ से लाते थे, तथा इस नेटवर्क के अन्य सदस्य कौन-कौन हैं ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page