वाराणसीपूर्वांचल
Trending

बकरीद पर नगर निगम ने किया 79 स्थानों पर विशेष इंतजाम;कुर्बानी के उपरांत निकलने वाले लीदा-पचौनी व अन्य अपशिष्टों का होगा त्वरित निस्तारण –

चिह्नित स्थानों पर मशीनों की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष फोकस, 24x7 निगरानी

 

 

वाराणसी : बकरीद को लेकर नगर निगम ने शहर की स्वच्छता और जनस्वास्थ्य के प्रति विशेष कार्ययोजना बनाई है। इस क्रम में कुर्बानी के उपरांत निकलने वाले भारी मात्रा में लीदा-पचौनी व अन्य अपशिष्टों के त्वरित निस्तारण के लिए निगम ने व्यापक इंतजाम किए हैं।
निगम ने शहर के 79 ऐसे स्थानों को चिह्नित किया है जहाँ कुर्बानी के बाद अपशिष्ट अधिक निकलता है। इन स्थलों से कूड़ा उठाने के लिए 94 वाहनों (डीपी कन्टेनर, काम्पैक्टर, हापर, टाटा एस, ट्रैक्टर-ट्राली, लोडर व डम्पर) की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। परिवहन विभाग को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि कचरा ढोने वाले सभी वाहन तिरपाल से ढके हों ताकि रास्ते में गंदगी न फैले। जैतपुरा, अलईपुरा और बजरडीहा जैसे क्षेत्रों में, जहां कुर्बानी बड़े पैमाने पर होती है, उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निगम ने अलग से 95 सफाई कर्मचारियों और आठ।सफाई सुपरवाइजरों को तैनात किया है। साथ ही, नाला गैंग के कर्मियों की भी विशेष तैनाती की गई है। लीदा-पचौनी के सुरक्षित निस्तारण के लिए करसड़ा प्लांट पर विशेष गड्ढे खोदे गए हैं। यहां 24×7 सफाई और

खाद्य निरीक्षकों की तैनाती की गई है, जो रोटेशन में कार्य देखेंगे।
​27 मई: विवेक वोहरा (सफाई निरीक्षक)
​28 मई: विनयानंद द्विवेदी (सफाई निरीक्षक)
​29 मई:पंकज श्रीवास्तव (सफाई निरीक्षक)

इसके अतिरिक्त भानू प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ व्यवस्था संभालेंगे।
सफाई के उपरांत दुर्गंध और संक्रमण रोकने के लिए कीटनाशकों का भरपूर भंडारण कर लिया गया है, जिसमें 1200 बोरी मैलाथियान पाउडर, 700 बोरी ब्लीचिंग पाउडर, 50 टन चूना पाउडर, 500 लीटर फिनायल और 15 टन खड़ा नमक प्रमुख है। कूड़े को गड्ढों में डालकर इन रसायनों के साथ एक्सकेवेटर मशीन से मिट्टी की कैपिंग की जाएगी। जनमानस की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोल रूम में हेल्प डेस्क बनाई गई है

नागरिक किसी भी समस्या के लिए निम्नलिखितआईटी विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।।
​विद्या प्रकाश दुबे: 9415817234
आशीष कुमार श्रीवास्तव: 7503920948 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page