मिर्ज़ापुर

पटना से मुंबई जा रही ट्रेन में मिला महिला का सिर कटा शव, हाथ-पैर तोड़कर सूटकेश में किया था पैक –

मिर्जापुर:- मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर है।यहां पटना से मुंबई जा रही मुंबई जनता एक्सप्रेस ट्रेन में लाल रंग के सूटकेस में एक महिला का सिर कटा शव मिला है।ट्रेन यात्रियों ने लावारिश बैग होने की सूचना रेलवे पुलिस को दी थी। जब सूटकेश को खोला गया तो सभी लोग दंग रह गए।

*अर्ध नग्न हालत में मिला महिला का शव*

बताया जा रहा कि ट्रेन संख्या 13201 मुंबई जनता एक्सप्रेस अप में यात्रा कर रहे यात्रियों ने रेलवे पुलिस को एक लावारिश बैग की सूचना दी। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि जनरल कोच में एक लाल रंग का ट्रॉली बैग रखा हुआ है, जो लावारिस हालत में है। कई स्टेशन गुजर गया,लेकिन कोई इसे ले नही जा रहा है। जनता एक्सप्रेस चुनार जंक्शन पर अपने निर्धारित समय सुबह पांच बजकर पांच मिनट से दो घंटे देरी से सात बजकर पांच मिनट पर प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची तो सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने ट्रॉली बैग को अटेंड किया और बैग को खोला तो एक अज्ञात 30 वर्षीय महिला का सिर कटा अर्ध नग्न हालत में शव मिला।

*शव की अभी तक नहीं हो पाई पहचान*

बताया जा रहा है कि मृतक महिला के हाथों में गोल्डन कलर की चूड़ी और पैर में बिछिया थी। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है।

बताया जा रहा है कि महिला के हाथ और पैर को तोड़कर सूटकेश में पैक किया गया था। महिला के शरीर पर आधे कपड़े थे। शव के ऊपर एक पन्नी बिछाई गई थी। पुलिस का कहना है कि बैग टॉयलेट के पास रखा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page