वाराणसी
Trending

शादी वाले दिन गैस सिलेंडर से घर में लगी आग, सात लोग झुलसे, मची अफरातफरी –

 

✍️नवीन तिवारी

वाराणसी:- आदमपुर थाना के धोबीघाट कज्जाकपुरा स्थित घर में गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। इससे सात लोग झुलस गए। परिवार में आज ही शादी है। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर एसीपी कोतवाली समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। झुलसे हुए लोगों को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घर में शादी की वजह से मेहमान जुटे थे। उनके नहाने के लिए पानी गर्म हो रहा था। इसी दौरान सिलेंडर के रेल्यूलेटर से गैस का रिसाव शुरू हो गया और आग लग गई। आग बुझाने में सात लोग झुलस गए। इनमें अनीता मिश्र (48 वर्ष), सोनी (42 वर्ष), अन्नपूर्णा (48 वर्ष), शैली (22 वर्ष), पार्थ (7 वर्ष), कार्तिक (2 वर्ष) और पिंकी (40 वर्ष) शामिल हैं। 

घटना की सूचना के बाद एसीपी कोतवाली ईशान सोनी मौके पर पहुंचे। वहीं लाटभैरव चौकी प्रभारी पार्थ तिवारी और अन्य पुलिसकर्मियों ने घायलों को तत्काल मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा भेजा। सभी घायलों का उपचार चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page