लखनऊपूर्वांचल
Trending

द इंस्टीट्युट ऑफ कास्ट अकाउन्टेंट्स ऑफ इंडिया (सी०एम०ए०) परीक्षा सत्र दिसम्बर 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित किया –

 

 

 

लखनऊ :- इस अवसर पर सी०एम०ए० रंजीत सिंह (अध्यक्ष), ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। अध्यक्ष ने सी०एम०ए० सफल छात्रों को चैप्टर से जुडकर चैप्टर की ओर से चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने को कहा। चैप्टर में अनुभवी शिक्षकों द्वारा छात्रों को शिक्षा दी जाती है। छात्रों को अविरलता से कठिन परिश्रम को जारी रखते हुए राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की सलाह दी। अध्यक्ष ने यह भी बताया कि, जल्द ही फाइनल स्तर के छात्रों के लिए विषेष मार्गदर्शन सत्र एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किए जाऐंगे।

सी०एम०ए० अभिषेक मिश्रा (सचिव), ने कहा “आपकी यह सफलता आपके परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। यह सिर्फ एक शुरूआत है अब आगे के लिए और भी लगन व समर्पण के साथ काम करे। सी०एम०ए० प्रोफेशन न केवल एक करियर विकल्प है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का एक प्रभावी माध्यम भी है। उन्होने सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे स्वयं पर विश्वास रखें और सी०एम०ए० के अगले चरण के लिए ठोस योजना बनाकर तैयारी प्रारंभ करें। लखनऊ चैप्टर की ओर से विद्यार्थियों को हर संभव मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनकी तैयारी और सषक्त बन सके।

 

सी०एम०ए० नरेन्द्र कुमार (कोषाध्यक्ष), लखनऊ चैप्टर ने छात्रों को सफलता पर शुभ आषीश देते हुए कहा कि आगे अपने भविष्य में कठिन परिश्रम एवं अध्ययन को जारी रखें और लागत लेखांकन के क्षेत्र में अच्छी सेवा दें ताकि व्यावसायिक संस्थानों को अच्छा लाभ प्राप्त हो सके।

संक्षिप्त परीक्षा परिणाम –

(दिसम्बर 2025 परीक्षा सत्र)

अवगत कराना है कि सी०एम०ए० फाइनल एवं इन्टरमीडिएट, परीक्षा सेसन दिसम्बर 2025 का रिजल्ट घोषित हुआ है। सभी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई एवं शुभकामनायें। निम्न छात्रों द्वारा अधिकतम अंक हासिल किये हैं-

सी०एम०ए० फाइनल पास

छात्र का नाम     —       प्रतिशत

 शौरभ यादव      —    61.75 – बोध ग्रुप

 रागनी गुप्ता       —    54 – बोध ग्रुप

शयेद अली अब्बास   —- 66.25 4 ग्रुप

 शौर्य पांण्डेय    —     61.25 4 ग्रुप

ध्वानी सोनी    —     60.5 4 ग्रुप

शुभम जैसवाल    —    60.25 4 ग्रुप

 

सी०एम०ए० इन्टरमीडिएट पास –

छात्र का नाम     ——-         प्रतिशत.

 मो० अयान    ——-           76 बोध ग्रुप

 श्रेयांश कुमार   ———      71 बोध ग्रुप

 राहुल कुमार राय  ——        70 बोध ग्रुप

अंशुल द्विवेदी         —–     69.75 बोध ग्रुप

 यश वर्मा             —         52.13 बोध ग्रुप

 राहुल रावत       ——      51.88 बोध ग्रुप

 

रिजल्ट प्रतिशत निम्नवत रहा –

सी०एम०ए० फाइनल

कुल छात्र परीक्षा में बैठे –  174

कुल उत्तीर्ण छात्र – 18

कुल 3 ग्रुप उत्तीर्ण छात्र – 11

कुल 4 ग्रुप उत्तीर्ण छात्र – 10

उत्तीर्ण प्रतिशत – 10.34

 

सी०एम०ए० इन्टरमीडिएट – 

कुल उत्तीर्ण छात्र परीक्षा में बैठे- 429

कुल उत्तीर्ण छात्र –  42

कुल 1 ग्रुप उत्तीर्ण छात्र – 49

कुल 2 ग्रुप उत्तीर्ण छात्र – 09

उत्तीर्ण प्रतिशत – 9.7

इस कार्यक्रम में सी०एम०ए० रंजीत सिंह (अध्यक्ष), सी०एम०ए० अभिषेक मिश्रा (सचिव) सी०एम०ए० नरेन्द्र कुमार (कोषाध्यक्ष), और सी०एम०ए० नैन्सी गुप्ता ने भाग लिया तथा छात्रों का ज्ञान वर्धन करते हुए कड़ी मेहनत करने के लिए उत्साहित किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page