लखनऊ

देवरिया हत्याकांड मे ब्राह्मण बनाम यादव की लड़ाई में कूदे ओपी राजभर,किया बड़ा दावा – 

लखनऊ :– उत्तर प्रदेश के देवरिया में दो अक्टूबर को हुए दिल को झकझोर देने वाले हत्याकांड पर राजनीति तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी का आरोप है कि योगी सरकार सिर्फ एक पक्ष के साथ खड़ी हुई नजर आ रही है,जबकि दूसरे पक्ष में भी पहले प्रेमचंद यादव की हत्या हुई थी,जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने सत्य प्रकाश दुबे के परिवार पर हमला कर दिया।वहीं भारतीय जनता पार्टी भी ब्राह्मण परिवार के साथ खड़ी हुई नजर आ रही है।अब सुहेलदेव भारतीय समाज के मुखिया ओम प्रकाश राजभर का बयान सामने आया है।

सुभासपा मुखिया ओपी राजभर से देवरिया हत्याकांड पर हो रही राजनीति पर सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं में हम उन साथियों को कहना चाहते हैं कि अफवाह न फैलाएं।सरकार दोनों पक्षों को न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध है।हम इस मामले में इस बात के पक्ष में नहीं है कि इसे यादव बनाम ब्राह्मण बनाया जा रहा है।

ओपी राजभर ने कहा कि इस केस में पाल, राजभर भी शामिल हैं, ब्राह्मण भी शामिल हैं और यादव भी शामिल हैं तो फिर कैसे ये एक जाति का मामला हो गया। राजभर ने कहा कि अगर राजनीति करने वाले लोग देवरिया कांड को ब्राह्मण बनाम यादव बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो हम इससे कतई सहमत नहीं है, दोनों पक्ष ही पीड़ित हैं।हम चाहते हैं कि दोनों पक्षों की आर्थिक मदद होनी चाहिए।

बताते चलें कि अक्टूबर को देवरिया के लेहड़ा टोला गांव में जमीनी विवाद में पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।इसके बाद प्रेमचंद यादव के समर्थकों ने सत्यप्रकाश दुबे के घर पर हमला बोल दिया था।इस हमले में बच्चों समेत पांच की मौत हो गई थी, जबकि एक बच्चा घायल है।बच्चे का इलाज चल रहा है।इस मामले में दोनों तरफ से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

दुबे परिवार में जिंदा बचे बेटे देवेश ने आरोप लगाया है कि प्रेमचंद यादव ने सरकारी जमीन पर कब्जा करके संपत्ति बनाई है।देवेश ने इसे बुलडोजर से गिराने की मांग की।वहीं छह अक्टूबर को राजस्व विभाग के अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और प्रेमचंद यादव के घर की पैमाइश की है, जिसके बाद गांव में तनाव है।वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव का कहना है कि इस मामले में वो अधिकारी भी जिम्मेदार हैं, जिन्होंने परिवार की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की, उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page