उत्तर प्रदेश

दुल्हन ने दूल्हा बदलने का आरोप लगाकर किया शादी से इंकार, बैरंग लौटी बारात –

 

 

मथुरा:- शादी की चर्चा हर तरफ हो रही है। यहां गाजे-बाजे के साथ दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। बड़े ही चाव से बारातियों का स्वागत भी किया गया। लेकिन, कुछ देर बाद लड़की पक्ष ने दूल्हा बदलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और फिर शादी करने से इंकार कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और समझाने-बुझाने के बाद भी कोई बात न बनने पर बिना दुल्हन के बारात लौट गई।

 

लड़की पक्ष ने लगाया दूल्हा बदलने का आरोप

सुरीर के गांव कराहरी निवासी के बेटों की शादी का रिश्ता आगरा के गांव खड़िया निवासी की बेटियों के साथ तय हुआ था। जिसमे टैंटीगांव स्थित बांकेबिहारी मैरिज होम में 7 जून शनिवार को शादी थी। लड़की पक्ष के लोग शादी के लिए दोनों लड़कियों को लेकर मैरिज होम पर आए थे।

गांव कराहरी से दोनों भाइयों की बरात भी पहुंच गई। दूल्हा बने दोनों भाई एक कमरे में शादी की रस्म शुरू होने के इंतजार में बैठे थे। शादी समारोह में डीजे पर नाचने गाने के साथ शादी समारोह में आए लोग खाना खा रहे थे। तभी कमरे में बैठे दूल्हों को देख कर लड़की पक्ष ने दूल्हा बदलने का आरोप लगा कर हंगामा शुरू कर दिया। लड़की पक्ष का कहना था कि रिश्ता तय करते समय उन्हें दूसरे लड़के दिखाये और ये वो नहीं हैं।

 

लड़की पक्ष मानने को तैयार नहीं

दूल्हा पक्ष के द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया कि ये वहीं लड़के है लेकिन लड़की पक्ष के लोग कोई बात सुनने को तैयार नहीं हुए। हंगामा होने की सूचना पर थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा और चौकी इंचार्ज अजीत मलिक पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। उनके काफी समझाने के बाद भी शादी के लिए कोई बात नहीं बनी। दुल्हन बनीं लड़कियों ने भी परिजनों के निर्णय पर सहमति जताते हुए उन लड़कों से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की पक्ष के लोग दोनों लड़कियों को लेकर वापस चले गए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page