उत्तर प्रदेश

तेंदुए ने ली बच्चे की जान,झाड़ी में पड़ा मिला शव –

बलरामपुर :– उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में एक 9 वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ है।यह वही बच्चा है जिसे एक तेंदुआ जंगल में घसीटकर ले गया था।सोहेलवा वन रेंज के धर्मपुर गांव के पास बच्चे का शव बरामद किया गया है।

 

वन अधिकारी एमबी सिंह ने बताया कि शरीफ नाम का यह बच्चा सोमवार को बकरियां चराकर गांव लौट रहा था तभी एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे जंगल में ले गया।उन्होंने बताया कि उसका शव गांव के पास एक झाड़ी में मिला है।जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने कहा कि शिकारी तेंदुए को पकड़ने का प्रयास जारी हैं और वन विभाग को उसे पकड़ने का निर्देश पहले ही दिया गया है।डीएम ने कहा कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

 

बता दें कि पिछले महीने से अब तक इस इलाके में तेंदुए के हमले में छह बच्चों की मौत हो चुकी है जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।तीन महीने पहले बिजनौर जिले में तेंदुए ने दस साल के बच्चे पर हमला कर उसकी जान ले ली थी। तेंदुआ बच्चे को घसीट कर ले जा रहा था जिसे देखकर लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ उसे छोड़कर फरार हो गया था।इसके बाद ग्रामीण तुरंत बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना एक गांव में रात लगभग 8 बजे हुई थी। 10 साल का बच्चा दुकान से घर लौट रहा था और उसी समय तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया था।गांव वालों ने जब तक देखा और शोर मचाया, तब तक तेंदुआ बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर चुका था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page