वाराणसीपूर्वांचल
Trending

गौहत्या के दोषियों को कड़ी सजा सुनाने वाली गुजरात की न्यायाधीश रिज़वाना जी ने लिया शंकराचार्य जी महाराज का आशीर्वाद –

 

 

वाराणसी:-   गौवंश के संरक्षण हेतु एक ऐतिहासिक निर्णय सुनाते हुए गौहत्या के अपराध में संलिप्त दोषियों को कठोर कारावास की सजा देने वाली गुजरात की माननीय न्यायाधीश रिज़वाना जी ने उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ‘1008’ जी से भेंट कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

न्यायाधीश रिज़वाना जी ने अपने फैसले में गाय को मात्र एक पशु नहीं,अपितु भारतीय संस्कृति और आस्था का आधार बताकर गौरक्षा के प्रति जो प्रतिबद्धता दर्शाई है,उसकी देश भर में सराहना हो रही है।इस अवसर पर ‘परमाराध्य’ शंकराचार्य जी महाराज ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि न्याय के सिंहासन पर विराजमान होकर जब कोई सत्य और धर्म की रक्षा हेतु साहसिक निर्णय लेता है,तो वह राष्ट्र और संस्कृति के लिए वंदनीय होता है।आगे कहा कि आपके इस कदम से अन्य न्यायाधिशों को भी प्रेरणा मिलेगी। 

मुलाकात के दौरान न्यायाधीश रिज़वाना जी ने पूज्य शंकराचार्य जी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।महाराज श्री ने उनके द्वारा किए गए गौसेवा के इस कार्य को पुण्यदायी बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस भेंट से सनातन धर्मावलंबियों और गौभक्तों में हर्ष की लहर है।

उक्त जानकारी शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने दी। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page