लखनऊ
Trending

खो खो की 2025 में विश्व विजेता भारतीय टीम के नायकों ने लखनऊ मेट्रो में हजरतगंज से सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन तक किया सफर –

 

✍️रवि शर्मा

लखनऊ :- लखनऊ मेट्रो ने 2025 में वर्ल्ड कप विजेता भारतीय खो-खो टीम के खिलाड़ियों की मेजबानी करते हुए मेट्रो राइड कराई। भारतीय पुरुष खो-खो टीम के कप्तान प्रदीप वायकर और महिला खो-खो टीम की खिलाड़ी निर्मला भाटी ने भारतीय खो-खो महासंघ के महासचिव एमएस त्यागी के साथ हजरतगंज से सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन तक यात्रा की। लखनऊ मेट्रो में यात्रा के दौरान उन्होंने स्टेशनों पर बनी कलाकृतियों के साथ-साथ साफ-सफाई की जमकर तारीफ की। भारत ने इसी वर्ष जनवरी में पहली बार विश्व स्तर पर आयोजित खो खो वर्ल्ड कप में पुरुष और महिला दोनों मुकाबलों में जीत के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया था। 

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहली बार आयोजित हुए खो-खो की पुरुष एवं महिला टीम को वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतना पर बधाई दी। उन्होंने साथ ही कहा कि खो-खो भारत का खेल है जिसे इन खिलाड़ियों ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और 2036 में खेले जाने वाले ओलंपिक में इसे शामिल होने की उम्मीद है।   

 

खिलाड़ियों ने मेट्रो के सफर साझा किया –

इस अवसर पर यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक श्री सुशील कुमार ने कहा कि “हमें बहुत खुशी है कि भारतीय खो-खो टीम के खिलाड़ी लखनऊ मेट्री की सुविधाओं से रूबरू हुए। लखनऊ मेट्रो विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस है। हमें बेहद खुशी है कि यहां की साफ-सफाई, आधुनिकता एवं वास्तुकला से खिलाड़ी प्रभावित हुए। भारतीय खो-खो टीम को भविष्य में होने वाले खेलों की ढेरों शुभकामनाएं”

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page