वाराणसीपूर्वांचल
Trending

काशी विद्यापीठ : गुजरात स्थापना दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम, कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने किया शुभारंभ –

 

 

 

वाराणसी:-  महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शुक्रवार को गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने पंत प्रशासनिक भवन स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद टी.बी. मरीजों को पोषण पोटली वितरित किया गया। यह कार्यक्रम प्रो. संजय कुमार के संयोजन में हुआ। इसी क्रम में पंत प्रशासनिक भवन पर ही बापू बाजार के इंस्टॉल का कुलपति प्रो. त्यागी द्वारा अवलोकन किया गया जिसमें विविध प्रकार के गुजराती स्टाइल के परिधानों का प्रदर्शन किया गया।

   

इसके बाद कुलपति ने क्रीडा परिषद के जेमिनिजियम हाल में बैडमिंटन खेल का उद्घाटन किया, यह कार्यक्रम प्रो. बृजेश कुमार के संयोजन में आयोजित किया गया, जिसमें कुलपति ने खिलाड़ियों का परिचय लिया और उनको शुभकामनाएं दी। इसी क्रम में कुलपति के नेतृत्व में पंत प्रशासनिक भवन स्थिति महात्मा गांधी की प्रतिमा से एक पदयात्रा निकाली गई, जो मानविकी संकाय स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा के पास जाकर संपन्न हुई। पदयात्रा में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, कुलसचिव, कुलानुशासक, संकायाध्यक्षगण, विभागाध्यक्षगण, अध्यापकगण, कर्मचारीगण आदि शामिल हुए।

पदयात्रा के बाद नाट्य कला विभाग एवं ललित कला विभाग के विद्यार्थियों के द्वारा गरबा नृत्य का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने गुजरात के संस्कृति, कला और संगीत का प्रदर्शन किया। ललित कला विभाग के विद्यार्थियों द्वारा फैशन शो का प्रदर्शन किया गया, इस फैशन शो में विविध भारतीय परिधानों को कैटवाक द्वारा प्रदर्शित किया गया। फैशन शो गुजरती फ्यूजन थीम पर आधारित था। कुलपति प्रो. त्यागी ने इन विद्यार्थियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। फैशन शो डॉ. एंजेला एवं गरबा नृत्य डॉ. शुभ्रा वर्मा के संयोजन में हुआ।

इसी क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के वालंटियर द्वारा मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर का भ्रमण किया गया एवं मंदिर के आस-पास साफ-सफाई का भी अभियान चला गया। यह कार्यक्रम एनएसएस समन्वयक डॉ. राहुल गुप्ता के संयोजन में हुआ। वहीं, विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा गोद लिए गए गांव टिकरी, ब्लॉक काशी विद्यापीठ में सफाई अभियान चलाया गया तथा एच.वी.पी. वैक्सीन के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। साथ ही कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय शिवपुर में सफाई अभियान चलाने के साथ एच.वी.पी. वैक्सीन के बारे में जानकारी दी गई तथा लोगों को इसके प्रति जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम समाज कार्य विभाग की अध्यक्ष प्रो.वंदना सिन्हा के संयोजन में संपन्न हुआ। 

वहीं, विधि विभाग में विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. रंजन कुमार के समन्वय में गोष्ठी आयोजित हुई। प्रो. रंजन कुमार ने अपने संबोधन में गुजरात के राष्ट्र निर्माण, औद्योगिक विकास, सांस्कृतिक समृद्धि एवं आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्रों ने वक्तव्यों के माध्यम से राज्य की प्रगति, नवाचार, उद्योग और सामाजिक विकास में गुजरात की भूमिका को प्रभावी ढंग से रेखांकित किया।

गुजरात स्थापना दिवस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविंद्र कुमार गौतम ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर एवं परिषर के बाहर अनेक कार्यक्रमों का आयोजित किया गए, जिसमें गुजरात की कला, संस्कृति एवं परंपरा को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, कुलानुशासन प्रो.के.के. सिंह, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्रा, आइक्यूएसी निदेशक प्रो. आर.के. सिंह, मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. अमरीश राय, डॉ. सतीश कुशवाहा, सहायक कुलसचिव आनंद कुमार सिंह अन्नु, राजेश राय आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page