लखनऊपूर्वांचल
Trending

कर्बला से चोरी ईरानी नस्ल का लाखों का घोड़ा ‘दुलदुल‘ मोरवां से बरामद –

 

 

 

लखनऊ:- तालकटोरा कर्बला से चोरी हुए बेशकीमती घोड़े को लखनऊ पुलिस ने उन्नाव के मौरावां से बरामद कर लिया। ईरानी नस्ल के इस बेशकीमती घोड़े का नाम ’दुलदुल’ है। पुलिस मुखबिर की सूचना पर रात के अंधेरे में बताए गए स्थान पर पहुंची और घोड़े को बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में घोड़ा चोरी के आरोपित सलमान उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि घोड़ा तीन दिन पहले चोरी हो गया था। घोड़े को ढूंढने वाले को पूर्व मुतावल्ली सैयद फैजी ने 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। बताते हैं कि देर रात 3 बजे लखनऊ पुलिस ने छापा मारकर घोड़े को बरामद किया।

इस घोड़े को ढूंढने के लिए पुलिस से लेकर आमजन तक लग गए थे। हर कोई इस घोड़े को ढूंढकर निकाल लाना चाहता था। इसका नतीजा यह रहा कि खोजने वाले को एक खास बड़ा इनाम मिला। अच्छी खबर यह है कि ईरानी नस्ल का शिया समुदाय की धार्मिक आस्था से जुड़ा चोरी जुल्जना (घोड़ा) मिल गया। घोड़ा चोरी होने पर स्थानीय लोगों और धार्मिक संगठनों में रोष था। पुलिस से भी शिकायत की गई थी। ज़ुल्जना घोड़ा लंबे समय से कर्बला क्षेत्र में रखा गया था और धार्मिक आयोजनों से जुड़ा रहा। यह घोड़ा न सिर्फ आर्थिक रूप से कीमती है, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी इसका विशेष महत्व माना जाता है। जब घोड़ा गायब होने की जानकारी मिली तो तुरंत आसपास उसे तलाश किया गया। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस ने जांच शुरू की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान सामने आया कि चोरी की पूरी वारदात कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में एक शख्स घोड़ा ले जाते हुए दिखाई दिया। इस आधार पर जांच आगे बढ़ी। ईरानी नस्ल का घोड़ा करीब 1.5 साल पहले उत्तराखंड से लाया गया था। इसकी कीमत उस समय 4.5 लाख की थी। पूछताछ में आरोपित सलमान उर्फ छोटू ने बताया कि पहले वह घोड़ा मालिक के घर पर काम करता और वहीं उसकी देखभाल करता था। उसे पता था कि घोड़ा कितना कीमती है। चुराने के बाद उसने घोड़े को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page