वाराणसीपूर्वांचल
Trending

“ऑपरेशन चक्रव्यूह” में लालपुर पांडेयपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 4 नकबजन दबोचे गए, लाखों का माल बरामद –

 

 

वाराणसी:-  थाना लालपुर पांडेयपुर पुलिस टीम ने नकबजनी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का भारी मात्रा में माल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के कुशल नेतृत्व में “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान –

दीपक पटेल पुत्र महेंद्र पटेल, निवासी बजरडीहा स्टेडियम के पास, थाना शिवपुर

अभिषेक राजभर पुत्र अशोक राजभर, निवासी लमही पोखरे के पास

आयुष उर्फ नन्हू पुत्र दिनेश विश्वकर्मा, निवासी हाजीपुर

मनोज पटेल पुत्र शंभूनाथ, निवासी मदवा

दिनांक 08 जनवरी 2026 को रात्रि करीब 11:20 बजे, रेलवे पशुपुरनाथ चौकी के पास से इनकी गिरफ्तारी की गई।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से पीली धातु व सफेद धातु के आभूषण, सिक्के, चम्मच, बर्तन, नकद ₹1870 तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे बंद पड़े मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी से प्राप्त रुपये खाने-पीने व मौज-मस्ती में खर्च कर देते थे।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-

प्रभारी निरीक्षक राजीव कु सिंह,उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह,उप निरीक्षक महेश सिंह,उप निरीक्षक अरुण कुमार,हेड का चंद्रशेन सिंह,का मनीष तिवारी,का विशाल प्रसाद,का सूरज तिवारी,का शशि कुमार,का राम प्रकाश सिंह,का दिलीप कुमार।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page