लखनऊ
Trending

महिला चालक की ब्रेज़ा कार से हुआ हादसा; तीन लोग को रौंदा;एक व्यक्ति की हुई मौके पर मौत –

 

लखनऊ: थाना मदेयगंज क्षेत्र में सड़क हादसा – मंगलवार को समय करीब 03.30 बजे मदेयगंज क्षेत्र स्थित शिया पीजी कालेज के सामने एक ब्रेज़ा कार की चपेट में कई लोग आ गए। आस-पास के लोगों व प्रत्यक्षदर्शियों से प्रथमदृष्टया जानकारी हुई कि महिला चालक जो कि ब्रेजा कार नं0 यूपी 32 केई 0037 को तेजी व लापरवाही पूर्वक चला रही थी, से अचानक कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ से टकराते हुए सड़क किनारे खड़े कुछ लोगों को टक्कर मारते हुए एक खम्भे से टकरा गई। जिसमें कुछ लोग घायल हो गये हैं। 

 

 थाना मदेयगंज पुलिस टीम द्वारा आस-पास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को तुरंत इलाज के लिए बलरामपुर हॉस्पिटल में भेजा, जहां पर एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित किया।

  पुलिस के मुताबिक घायलों व मृतक में वीरेन्द्र पाण्डेय पुत्र बुट्टन पाण्डेय उम्र करीब 45 वर्ष निवासी-ज्वाला देवी मन्दिर,खदरा लखनऊ की मृत्यु हो गई। एक 10 वर्षीय किशोर दक्ष सोनकर पुत्र नीरज सोनकर निवासी बांसमंडी भानू टोला, सीतापुर रोड लखनऊ का ईलाज चल रहा है, पर हालत बहुत नाज़ुक बनी हुई है। एक महिला नाम पता अज्ञात क्षेत्रीय निवासियों से प्रथमदृष्टया जानकारी हुई कि आस-पास भीख मांग कर जीवनयापन करती थी का सामान्य चोट आईं, ईलाज चल रहा है।

    वाहन को थाना मदेयगंज पुलिस ने यातायात व कानून व्यवस्था के आधार पर हिरासत में जरूर ले लिया, पर महिला पर मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज। क्या पुलिस महिला को बचाने के चक्कर में है…?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page