वाराणसीपूर्वांचल
Trending

आद्य शंकराचार्य की 2533वीं जयन्ती पर शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्या मठ प्रांगण में भक्तों द्वारा आदि शंकराचार्य जी का षोडशोपचार पूजन,अर्चन किया गया –

 

✍️ नवीन तिवारी

 वाराणसी :-    आज भगवान आदि शंकराचार्य जी के 2533वीं पावन जयंती पर्व पर वाराणसी के शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्या मठ प्रांगण में शंकराचार्य जी के भक्तों द्वारा आदि शंकराचार्य जी का षोडशोपचार पूजन, अष्टोत्तर शतनाम से अर्चन किया गया।

 

अखिल भारतीय आध्तात्मिक उत्थान मंडल द्वारा शंकराचार्य जी द्वारा रचित भज गोविंदम् का पाठ किया गया।

श्री काशी विदुषी परिषद् की सावित्री पाण्डेय जी ने कहा कि सनातन धर्म यदि सुरक्षित है तो आदि शंकराचार्य जी के कारण। उनके द्वारा दिया गए ज्ञान का उपदेश हम सभी को अपने जीवन में पालन करना चाहिए।

अविनाश चन्द्र जी के द्वारा निर्वाण षट्कम् का पाठ किया गया।

भगवान शंकराचार्य का पूजन कर सभी ने गौ माता राष्ट्र माता के अभियान की सफलता की प्रार्थना की।

 

उक्त जानकारी शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने दी है –

कार्यक्रम में मुख्य रूप से साध्वी पूर्णाम्बा, साध्वी शारदाम्बा, महिला मंडली से सावित्री पाण्डेय, लता पाण्डेय आदि माताएं, अविनाश चन्द्र, आरती चन्द्र, हजारी कीर्ति नारायण शुक्ल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page