लखनऊपूर्वांचल
Trending

आईसीएमएआई लखनऊ चैप्टर की बैठक में भविष्य की रणनीति पर मंथन, नई कार्यकारिणी घोषित –

 

 

लखनऊ :-  The Institute of Cost Accountants of India (आईसीएमएआई ) के लखनऊ चैप्टर की 52वीं जनरल मीटिंग 31 मई 2026 को गोमती नगर स्थित सीएमए भवन में आयोजित की गई। बैठक में एक वर्ष के कार्य की समीक्षा के साथ आगामी वर्ष की घोषणा एवं संस्थान के भावी दृष्टिकोण पर विस्तार से चर्चा की गई।

लखनऊ चैप्टर के चेयरमैन सीएमए -रंजीत सिंह ने सदस्यों के साथ पिछले वर्ष की उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजना को साझा किया।

 

वहीं सचिव सीएमए-अभिषेक मिश्र ने संस्थान में विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
सचिव सीएमए- अभिषेक मिश्र ने संस्थान की उपलब्धियों और गतिविधियों से सदस्यों को अवगत कराया।

बैठक में कोषाध्यक्ष सीएमए- नरेंद्र कुमार, वाइस चेयरपर्सन सीएमए-जूही उपाध्याय समेत सीएमए-अमित यादव, सीएमए-कविता तिवारी,सीएमए- पल्लवी अग्रवाल एवं अन्य सीएमए सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वर्ष 2026-27 के लिए नई कमेटी का गठन भी किया गया।

नई कमेटी में सीएमए- नरेंद्र कुमार को अध्यक्ष ,सीएमए-रंजीत सिंह को उपाध्यक्ष ,सीएमए-अभिषेक मिश्र को सचिव और सीएमए-नैन्सी गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।

सभा के अंत में सदस्यों ने नए सहयोगियों को शुभकामनाएं देते हुए संस्थान को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए सहयोग का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page