लखनऊपूर्वांचल
Trending

आईसीएमएआई के लखनऊ चैप्टर द्वारा आयकर अधिनियम 2025 पर सेमिनार का आयोजन किया गया –

 

 

  लखनऊ:- लखनऊ के गोमती नगर के सीएमए भवन के ऑडिटोरियम में द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) के लखनऊ चैप्टर द्वारा आयकर अधिनियम 2025 पर सेमिनार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आयकर एवं वित्त सलाहकार सी०एम०ए० पवन जायसवाल और सी०एम०ए० रवि साहनी को आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नीरज कुमार कमीशनर आयकर (ऑडिट) द्वारा लखनऊ चैप्टर के अध्यक्ष सी०एम०ए० रंजीत सिंह, सी०एम०ए० सुनील कुमार सिंह, पूर्व चेयरमैन नार्दन इंडिया रीजनल कांउसिल, सी०एम०ए० हनी सिंह, सचिव नार्दन इंडिया रीजनल कांउसिल, सी०एम०ए० अमित यादव सी०एम०ए० जूही उपाध्याय, उपाध्यक्ष लखनऊ चैप्टर, सी०एम०ए० अभिषेक मिश्रा सचिव, लखनऊ चैप्टर, सी०एम०ए० नरेन्द्र कुमार कोषाध्यक्ष, लखनऊ चैप्टर, उपस्थित रहे।

 

मुख्य अतिथि नीरज कुमार कमीशनर, आयकर (ऑडिट), ने बताया कि सरकार द्वारा आयकर अधिनियम 2025 के माध्यम से आयकर प्रणाली को सरलीकृत किया गया है ताकि करदाता भी आसान तरीके से कर प्रणाली को समझ सके। विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में यह सरलीकृत कर व्यवस्था का बडा योगदान रहेगा। सी०एम०ए० प्रोफेशनल का इस नई आयकर अधिनियम 2025 के क्रियानवयन में महत्वपूर्ण योगदान है। इंन्वेन्ट्री वैलूवेशन संस्था के लाभ को गणित करने के लिए महत्वपूर्ण है।

 

गेस्ट ऑफ ऑनर सी०एम०ए० राजेन्द्र सिंह भाटी, सेन्ट्रल कांउसिल मेम्बर ऑफ आई०सी०एम०ए०आई० ने सी०एम०ए० की आयकर प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका की बात कही। नये आयकर अधिनियम को अधिक पारदर्शी और सरल बनाया गया है। सरकार द्वारा किए जा रहे बड़े बदलाओं पर जानकारी दी।

 

इस अवसर पर सी०एम०ए० रंजीत सिंह चेयरमैन लखनऊ चैप्टर ने कहा –

भारत सरकार द्वारा नये आयकर अधिनियम 2025 के माध्यम से कर प्रणाली की जटिलता को कम करने का प्रयास किया गया। सी०एम०ए० चैप्टर द्वारा लगातार ट्रेनिंग शेसन चलाये जा रहे हैं ताकि नये आयकर अधिनियम 2025 की जानकारी को आयकरदाताओं तक सरलता से पहुँचाया जा सके।

 

मुख्य वक्ता सी०एम०ए० पवन जायसवाल ने नये आयकर अधिनियम पर विस्तार में जानकारी दी गयी। उन्होंने विभिन्न धाराओं में किये गये बदलाओं पर चर्चा की। नया आयकर अधिनियम 2025, 01.04.2026 से पूर्णतः लागू हो जायेगा।

मुख्य वक्ता सी०एम०ए० रवि साहनी जी ने इन्वेन्ट्री वैलूयेशन पर विस्तार में चर्चा की। उन्होंने कॉस्ट अकाउन्टेंट द्वारा इन्वेन्ट्री वैलूयेशन पर किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की। किसी भी संस्थान के लाभ की गणना में सही मूल्यांकन की महत्वपूर्ण भूमिका है। सी०एम०ए० प्रोफेशनल की महत्वपूर्ण भूमिका है जिससे आयकर विभाग के आडिट कार्यों में भी सहायता प्राप्त होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page