अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर सुंदरकांड पाठ, हवन, 53 किलो बूंदी के लड्डू का प्रतीकात्मक कटान एवं प्रसाद वितरण —

बांदा :– समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पुराने आरटीओ ऑफिस के पास स्थित हनुमान मंदिर, बांदा में समाजवादी नेता एवं आयोजक ओम नारायण त्रिपाठी ‘विदित’ के नेतृत्व में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से सुंदरकांड पाठ एवं हवन-पूजन के साथ हुआ। इस दौरान भगवान श्रीहनुमान जी से माननीय अखिलेश यादव जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुखद एवं यशस्वी जीवन तथा जनसेवा के लिए निरंतर शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

हवन-पूजन के उपरांत 53 किलो बूंदी के लड्डू का प्रतीकात्मक कटान किया गया। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के बीच बूंदी के लड्डू एवं प्रसाद का वितरण किया गया। सभी ने अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की।इस अवसर पर आयोजक ओम नारायण त्रिपाठी ‘विदित’ ने कहा कि माननीय अखिलेश यादव जी सामाजिक न्याय, विकास और जनसेवा की राजनीति के प्रेरणास्रोत हैं। उनके जन्मदिवस पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान समाज में सद्भाव, सेवा और भाईचारे का संदेश देता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लोक सभा प्रभारी उमेश यादव, छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद गुप्ता राजा, आमिर खान मन्नी, राजन चंदेल, प्रियांशु गुप्ता, अबरार फारूकी, प्रदीप परिहार ‘बौवा’, निलेश श्रीवास्तव, अर्जुन यादव, रईस, मुमताज अली, श्रीकांत यादव , इमरान अली,अशोक गौर, लालमन यादव राजेश शिवहरे, इमरान अली राजू,पंकज यादव, रहीस खान, इरफान खान, मन्नी कश्यप, जनमेजय सिंह,निलेश श्रीवास अशोक सिंह गौर, मुश्ताक अहमद सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।



