
✍️अमित चंद्रा
लखनऊ:– जीआरपी चारबाग पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 30 हजार रुपये कीमत के दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
जीआरपी चारबाग प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने 17 जुलाई 2026 को केबिन पावर हाउस के पीछे पानी की टंकी के पास से आरोपी सोमदेव पुत्र स्व. परसलाल अहिरवार, निवासी जेजे कॉलोनी, मदनपुर खादर, थाना सरिता विहार, दक्षिण दिल्ली (उम्र करीब 32 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 02 अदद मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये है।
आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0-164/2026 एवं मु0अ0सं0-217/2026 में धारा 305(सी) व 317(2) बीएनएस के तहत जीआरपी थाना चारबाग में मुकदमा दर्ज है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
बरामदगी:
02 चोरी के मोबाइल फोन
अनुमानित कीमत: ₹30,000



