लखनऊपूर्वांचल
Trending

परीक्षा शत्र जून 2026 हेतु ओरल क्लास का शुभारम्भ, सफल हुए विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट –

 

 

 

लखनऊ:- लखनऊ स्थित गोमती नगर के सीएमए भवन के ऑडिटोरियम में “द इंस्टीट्यूट ऑफ कास्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) के लखनऊ चैप्टर ने परीक्षा सत्र जून 2026 के लिए ओरल क्लासेस का शुभारम्भ किया गया। साथ में पूर्व परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्रों को सर्टिफिकेट एवं मेडल से सम्मानित किया गया।

 

इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि अखिलेश कुमार निगम पुलिस महानिरीक्षक सी०आई०डी० ने छात्रों के मध्य अपने शैक्षिक जीवन के संस्मरण सुनाते हुए व्यक्तित्व विकास के सम्बन्ध में अनेक महत्वपूर्ण बातें साझा की उन्होंने अपने पुलिस जीवन के साथ-साथ अपनी साहित्यिक यात्रा एवं समाज सेवा के बारे में जानकारी देते हुए जीवन में तनाव निराशा एवं अवसाद को नियंन्त्रित करते हुए निरन्तर प्रगति करने के कुछ व्यवहारिक तथ्यों से भी अवगत कराया। साथ ही उन्होंने समस्त छात्रों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव पर चर्चा करते हुए नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया तथा सभागार में उपस्थित सभी लोगों से सामूहिक नशा मुक्त संकल्प भी कराया। उन्होंने छात्रों के प्रश्नों का जवाब देते हुए कुछ अपनी कविताएँ भी सुनाई।

 

सी०एम०ए० रंजीत सिंह चेयरमैन ने बच्चों को निरंतर पढाई पर फोकस एवं मेहनत कर देश का नाम रोशन करने की बात कही। उन्होंने आगे कहा कि बच्चों को एक अनुशाशित जीवन के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए।

 

विशेष अतिथि प्रो० कौशल किशोर शुक्ला जी ने बच्चों को पढाई पर जोर देते हुए कहा कि प्रोफेषनल कोर्सेज के द्वारा बच्चों को भविष्य में उच्चतम जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का अवसर प्राप्त होता है। विद्यार्थियों को सोषल मीडिया का सकारात्मक लाभ लेने की सलाह दी। और उन्होंने ‘काकचेस्टा बकोध्यानम् श्वाननिद्रा तथै च। अल्पाहारी ग्रहत्यागी विद्यार्थी पंच लक्षणम्। का महत्व विद्यार्थियों को विस्तार में बताया।

 

विशेष अतिथि सी०एम०ए० सुनील कुमार सिंह ने बच्चों की मेहनत के साथ पढाई करके विकसित भारत में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर जोर दिया।

 

सचिव सी०एम०ए० अभिषेक मिश्रा बताया कि बच्चों को अपने व्यवहारिक पहलू को भी अत्तम बनाना चाहिए और ईमानदारी से अपने जीवन में कार्य करने की सलाह दी।

इस अवसर पर लखनऊ चैप्टर के अध्यक्ष सी०एम०ए० रंजीत सिंह, सी०एम०ए० जूही उपाध्याय उपाध्यक्ष, सी०एम०ए० अभिषेक मिश्रा सचिव, सी०एम०ए० नरेन्द्र कुमार कोषाध्यक्ष, सी०एम०ए० नैन्सी गुप्ता, सी०एम०ए० कविता तिवारी एवं अन्य सी०एम०ए० सदस्यों ने प्रतिभाग किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page