प्रयागराज
Trending

FCI अफसर व उनकी पत्नी की दिनदहाड़े निर्मम हत्या –

 

 

 

 

✍️रवि शर्मा

प्रयागराज:- नैनी इलाके में FCI अफसर व उनकी पत्नी की दिनदहाड़े निर्मम हत्या हुई। पुलिस ने अगले दिन शाम को हत्यारे राजकुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। राजकुमार इलेक्ट्रिशियन है। 28 अप्रैल को दोपहर में आया, 10 मिनट तक घर में रहा। इसके बाद बाहर चला गया। दोबारा डेढ़ घंटे बाद आया और 1 घंटे में अफसर अरुण श्रीवास्तव व उनकी पत्नी मीना की हत्या की और फिर चेहरे पर गमछा लपेटकर वापस निकल गया। 

मैं अफसर के मकान में गया। वहां चारों तरफ फैले खून को देखकर दिमाग भन्ना गया। बेडरूम की दीवारों पर खून। वहां से लेकर घर के बाहर तक खून। कई जगहों पर खून इतना इकट्ठा हो गया था कि वह जम गया था। ऐसा लगता था कि मरने से पहले अरुण ने संघर्ष किया। इसीलिए उनके शरीर में 8 से ज्यादा गंभीर घाव हुए। हत्यारे ने पत्नी के सिर पर हथौड़ी से ऐसा वार किया था कि एक हिस्सा ही फट गया पूरा। 

राजकुमार ने घर में लूटपाट की। जहां लाश थी वहीं बेसिन में मुंह-हाथ धुला। घर के गहनों के साथ वह अरुण व मीना का फोन भी लेकर चला गया था। फोन उसने स्विच ऑफ नहीं किया। पुलिस पहले सीसीटीवी कैमरे और फिर फोन के जरिए उस तक पहुंच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page