
मकान में सेक्स रैकेट की सूचना पर छापा, दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए
बिना वर्दी पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर मामले को किया उजागर।, ACP कैंट की टीम ने नई बस्ती में की कार्रवाई
वाराणसी लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र की नई बस्ती में एक मकान में कथित रूप से चल रहे सेक्स रैकेट की सूचना पर गुरुवार को ACP कैंट की टीम ने छापेमारी की। पुलिस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। टीम ने मकान के अलग-अलग कमरों से दो युवकों को युवतियों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी जुटाने के लिए कार्रवाई से पहले एक पुलिसकर्मी को सादे कपड़ों में ग्राहक बनाकर भेजा था। सूचना की पुष्टि होने के बाद टीम ने मकान में छापा मारा। वही स्थानीय लोगों का आरोप है कि उक्त मकान में काफी समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। मकान को लेकर ममता सिंह का नाम सामने आ रहा है। जो अपने आपको वकील बताती है ।पुलिस ने मौके से पकड़े गए लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि मकान में गतिविधियां कब से संचालित थीं।



