वाराणसीपूर्वांचल
Trending

रामनगर रामलीला का 27वां दिन: सीता-राम मिलन, देवताओं की स्तुति और दिवंगत राजा दशरथ का आगमन –

 

रामनगर रामलीला के २७ वें दिन ( सीता क्रिया ,देवता ,ब्रम्हा ,शिव दशरथ आदि मिलन और स्तुति) का प्रसंग –

पुनि प्रभु बोलि लियउ हनुमाना। लंका जाहु कहेउ भगवाना।।समाचार जानकिहि सुनावहु। तासु कुसल लै तुम्ह चलि आवहु।।
छंद:श्रीखंड सम पावक प्रबेस कियो सुमिरि प्रभु मैथिली।
जय कोसलेस महेस बंदित चरन रति अति निर्मली।।

चौपाई:आए देव सदा स्वारथी। बचन कहहिं जनु परमारथी।।दीन बंधु दयाल रघुराया। देव कीन्हि देवन्ह पर दाया।।
आज की कथा में रावण के मारे जाने पर राम जी लक्ष्मण जी को लंका भेजकर विभीषण जी का राजतिलक करवाते हैं ।तत्पश्चात हनुमान जी को जानकी जी की सुधि लेने के लिए भेजते है ।सीता जी कहती है,” मैंने कुछ अवश्य पाप किए होंगे जिसके कारण भगवान हमको अपने पास नहीं बुला रहे है।” हनुमान जी महाराज सारा वृतांत माता जानकी से कहते है। तत्पश्चात हनुमान जी राम जी के पास आकर माता जानकी की व्यथा सुनाते हैं।तब राम जी, विभीषण जी को सीता जी को लाने के लिए आज्ञा देते है तब विभीषण जी जानकी जी का श्रृंगार करवाकर पालकी में बैठाकर प्रभु के पास ले आते है परन्तु राम जी उनकी पवित्रता का प्रमाण के लिए अग्नि परीक्षा लेते है परन्तु हम सभी रामचरित मानस पढ़े तो इसके पीछे का रहस्य पता चलता है कि रावण के पास जो सीता जी अशोक वाटिका में थी वो तो माया की थी। पंचवटी पर राम जी ने सीता जी को माया की सीता बनने को बोला था। भगवन ने तो अग्नि देव से अपनी पवित्र महान पतिव्रता सीता जी को लेने के लिए यह अग्नि परीक्षा का नाट्य किया। सभी अग्नि परीक्षा से दुःखी होते है परन्तु माता सीता जी को स्वयं अग्नि देव शीतलता प्रदान करते हुए राम जी के साथ सीता जी को विराजमान करके अपने धाम को चले जाते है । माता सीता और प्रभु राम जी को एक साथ विराजमान देखकर देवता ,ब्रम्हा जी शंकर जी, इंद्र जी स्तुति करने आते है ।दशरथ जी भी स्वर्ग से मिलने आते है। पिता जी को देखकर सब भावविभोर हो जाते हैं। इंद्र देव बहुत तरीके से भगवन से क्षमा और गुणगान करते है। तुलसी दास जी लिखते हैं:

सुनु सुरपति कपि भालु हमारे। परे भूमि निसचरन्हि जे मारे।।
मम हित लागि तजे इन्ह प्राना। सकल जिआउ सुरेस सुजाना।।

भगवन के आदेश देने पर जो वानरी सेना युद्ध में मारी गई होती है उन्हे अमृत वर्षा करके इंद्र जी जीवित करते है।तब
देवाधिदेव महादेव आते है,वो भी राम जी वंदना करते है और कहते है कि जब आपका राज्याभिषेक होगा तो वो देखने अयोध्या जी आऊंगा। यही कथा का विश्राम हो जाता है। सामान्यतः यह लीला तो हर वर्ष आगे चलती है परंतु इस वर्ष यह लीला दो दोनों में कराई जा रही है इसका कारण नाटी इमली का भरत मिलाप है। जहां काशी नरेश जी को जाना होता है। ऐसे लीला सूची पत्र में यह पहले से ही लिखित है।
जय जय श्री सीता राम
हर हर महादेव

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page