Uncategorized
Trending

हरिद्वार में 13 वर्षीय बच्ची की गैंगरेप के बाद हत्या, बीजेपी नेता का भाई सहित 6 आरोपी गिरफ्तार-

हरिद्वार :- 23 जून को इस बच्ची को एक बर्थडे पार्टी के बहाने ले जाया गया। फिर उसको बीयर पिलाई। सुनसान इलाके में नितिन, निखिल पांचाल, तुषार और मौसम ने गैंगरेप किया और भाग गए।

गैंगरेप की शिकार लड़की रात में मदद मांगने BJP नेता के भाई अमित सैनी के पास पहुंची। अमित ने भी उसकी आबरू लूटी और रात में पतंजलि रिसर्च इन्सटीट्यूट के सामने ले जाकर वाहन के आगे धक्का देकर मार डाला।

वारदात करके अमित अपने चचेरे भाई BJP नेता आदित्यराज सैनी के पास पहुंचा। सारा घटनाक्रम बताया। आदित्यराज ने बच्ची की मां को गुमराह किया और पुलिस के पास न जाने की सलाह दी। हालांकि 24 जून को डेडबॉडी रिकवर हो गई। 

आदित्यराज को बीजेपी ने निष्कासित कर दिया है, गिरफ्तारी बाकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page