लखनऊपूर्वांचल
Trending

आरएसएस की गौरवशाली 100 वर्षों की विचार यात्रा पर अभाविप ने भव्य प्रदर्शनी का किया उद्घाटन-

 

 

लखनऊ:-  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ध्येय यात्रा के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अवध प्रांत द्वारा आज लखनऊ के कैसरबाग स्थित अभाविप क्षेत्रीय कार्यालय में भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख श्री स्वांत रंजन जी की उपस्थिति रही तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राजशरण शाही एवं विधान परिषद सदस्य श्री पवन सिंह चौहान जी उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र का संचालन अभाविप, अवध प्रांत के प्रांत मंत्री श्री पुष्पेंद्र वाजपेई ने किया।

अभाविप, अवध प्रांत के कार्यकर्ताओं द्वारा तैयार की गई इस प्रदर्शनी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा की कुछ महत्वपूर्ण घटनाएँ, समाजोत्थान के विविध आयाम, शिक्षा-संस्कार के अभियान और राष्ट्रीय जीवन में किए गए सकारात्मक हस्तक्षेपों को प्रस्तुत किया गया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएँ एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख श्री स्वांत रंजन जी ने अपने वक्तव्य में कहा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 100 वर्षों में समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया है। संघ ने सत्याग्रह कर लोकहित कार्यों को करने का प्रयत्न किया है। संघ की 100 वर्षों की यात्रा के चित्र इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित हैं। इन्हें देखने के साथ-साथ मनन करना भी आवश्यक है। ऐसे प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। अभाविप के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई, जिन्होंने राष्ट्रीय विमर्श को स्पष्ट किया है, जिससे नई पीढ़ी जान सकेगी कि संघ ने क्या किया है? यह प्रदर्शनी केवल संघ के कार्य का परिचय ही नहीं बल्कि राष्ट्रनिर्माण में जनसहभागिता का सजीव चित्रण है।”

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राजशरण शाही ने प्रस्ताविका रखते हुए कहा, “अभाविप द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की ध्येय यात्रा के अवसर पर इस प्रदर्शनी के माध्यम से यह प्रयास किया गया है कि संघ की शताब्दी यात्रा से जुड़ी प्रेरणादायी झलकियाँ छात्रों तक पहुँचें और वे समाज एवं राष्ट्र की सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ें। यह प्रयास उन राष्ट्रविरोधी शक्तियों के लिए भी उत्तर है, जो आरएसएस को लेकर गलत विमर्श स्थापित करने का प्रयास करती रही हैं।”

 

समारोह का धन्यवाद ज्ञापन अभाविप लखनऊ महानगर की महानगर अध्यक्षा प्रो. भुवनेश्वरी भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर अभाविप के केंद्रीय सचिवालय सचिव देवानंद त्यागी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही, शोध कार्य के राष्ट्रीय सह-संयोजक शुभम सिंह, अभाविप अवध प्रांत अध्यक्षा प्रो. नीतू सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष प्रो. मंजुला उपाध्याय, अवध प्रांत संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी, अभाविप लखनऊ महानगर मंत्री शाश्वत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page