उत्तर प्रदेश
Trending

बंदरों के आतंक से जूझ रहा मिर्ज़ापुर;एक महिला सहित कई मासूमों को अपने मुंह का निवाला बना चुके है खूंखार बंदर –

सहारनपुर:-   मिर्ज़ापुर कस्बे मे पिछले करीब एक माह से लगातार खूंखार बंदरो के बढ़ते ख़ौफ़ से लोगों को आर्थिक ओर मानसिक समस्या से जूझना पड़ रहा है! जबकि मिर्ज़ापुर कस्बे मे करीब एक दर्जन से अधिक संख्या मे ग्रामीणों के मकानों की छतों पर एंव घरों मे आवारा घूम रहे छोटे बड़े खूंखार बंदरो के ख़ौफ़ मे ग्रामीण जीने के लिए मजबूर हो गए है! इसके साथ इन खूंखार बंदरो ने बीते सप्ताह मे एक महिला सहित कई मासूमों पर अपना झपट्टा मारकर उन्हें घायल कर चुके है! जबकि खूंखार बंदरो का शिकार हुई घायल महिला सहारनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल मे इलाज जारी है!

जिसके चलते आवारा घूम रहे इन खूंखार बंदरों के आतंक से परेशान होकर ग्रामीण भयभीत होकर डर के साए में जीने के लिए मजबूर हैं! जबकि अभी तक भी स्थानीय विभाग की ओर से इन आवारा खूंखार बंदरो को पकड़ने के लिए कोई भी अभियान अभी तक भी नहीं चलाया गया है! जिनको पकड़ने के लिए मिर्ज़ापुर कस्बे के ग्रामीणों ने स्थानीय विभाग से इन आवर खूंखार बंदरों को जल्द से जल्द अभियान चलाकर पकड़वाने की मांग की है। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page