उत्तर प्रदेश

सपा आतंकियों का साथ देती रही है। सपा ने आतंकियों के केस वापस लिए ये राष्ट्र नायकों का अपमान करती है।: सीएम

लखनऊ:- हरदोई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज चुनाव प्रचार करने हरदोई में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम के नेतृत्व में भारत का निर्माण हो रहा है। देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। अब तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी। CM योगी ने कहा कि पिछले दस साल में देश की तस्वीर बदली है। भारत विकास की नई गाथा लिख रहा है।

अब भारत विकास का नया इतिहास रच रहा है। आज पूरे देश में एक ही आवाज हैं, फिर एक बार मोदी सरकार। सीएम योगी ने कहा कि जो 75 सालों में नहीं हुआ वो 10 साल में हुआ। 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन, गरीबों को मुफ्त इलाज मिल रहा है।सीएम योगी ने कहा कि पहले विकास के काम ठप थे। 2014 के बाद देश का सम्मान बढ़ा है। आज देश की तस्वीर बदली है। उन्होंने कहा कि ये भारत छेड़ता नहीं और छोड़ता भी नहीं। 2014 से पहले सीमाएं सुरक्षित नहीं थी और 2014 के बाद का भारत बदल चुका है। पहले किसान आत्महत्या करता था। आज किसानों को योजनाएं मिली, सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। बेटियां यूपी में सुरक्षित हैं। बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल है। पीएम आवास योजना से लोगों को फ्री घर मिले हैं। गरीबों के लिए आयुष्मान कार्ड बने हैं। उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान सफाई देता रहता है। पाक को पता है, ये नया भारत है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि विपक्ष जो मर्जी में आता है वो बोलता है। विपक्ष में भाषा की कोई मर्यादा नहीं है। विपक्ष देश विरोधी बयान दे रहा है। ये भारत को लगातार अपमानित करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन निजी स्वार्थ पर निर्धारित हैं। विपक्ष आतंकियों का महिमामंडन करता है। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर महाराणा प्रताप का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा आतंकियों का साथ देती रही है। सपा ने आतंकियों के केस वापस लिए। ये राष्ट्र नायकों का अपमान करती है। एसपी ने महाराणा प्रताप का अपमान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page