उत्तर प्रदेश
Trending

बहराइच की बेटी ने किया कमाल,पिंक ऑटो चलाने वाली आरती को इंग्लैंड में मिला अवॉर्ड –

बहराइच:- महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण आज के समय में उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की रहने वाली आरती है।आरती ने वो कर दिखाया है जो कम ही लोग कर पाते हैं।आरती ने यूपी ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन किया है।आरती को इंग्लैंड में सम्मानित किया गया है।बता दें कि आरती रिसिया ब्लॉक की रहने वाली हैं जो पिंक ऑटो चलाती हैं। आरती को 22 मई के दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन में आयोजित कार्यक्रम में रॉयल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

बहराइच जिलाधिकारी मोनिका रानी ने महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत बैंकों से ऋण दिलाकर जिले की पांच महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए गांधी जयंती पर उन्हें पिंक ऑटो उपलब्ध कराने की अभिनव पहल की थी। इसके तहत 5 महिलाओं के नामों को चयनित किया गया था, जिसमें आरती का नाम भी शामिल था। ये सभी महिलाएं तलाकशुदा हैं और सड़क पर पिंक ऑटो चलाती हैं। पिंक ऑटो चलाने के लिए आरती को इंग्लैंड में सम्मानित किया गया है।

 

डीएम मोनिका रानी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों को शेयर किया है।डीएम ने लिखा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में डीएम की अभिनव ने दिखाया रंग।लन्दन में यूके रॉयल अवार्ड से नवाज़ी गई बहराइच की पिंक ई-रिक्शा चालक आरती। बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स से मुलाकात का मिला अवसर। महिला सशक्तिकरण की पहचान बनी आरती।

 

बता दें कि आरती आगा खान फाउंडेशन से भी जुड़ी हुई हैं। आरती को जिला प्रशासन की तरफ से 2 अक्टूबर 2023 के दिन पिंक ऑटो योजना के तहत ऑटो दिया गया था। यूके में रॉयल अवॉर्ड के लिए दुनियाभर से आवेदन मांगे गए थे। आरती का नाम भी इस अवॉर्ड के लिए भेजा गया था, जिसमें आरती का चयन हो गया। आरती का चयन अमल क्लूनी महिला सशक्तिकरण अवॉर्ड के लिए हुआ है। आरती के लंदन आने-जाने के लिए प्रिंस ट्रस्ट की तरफ से सहयोग किया गया। बता दें कि इस कार्यक्रम के खत्म होने के बाद आरती को बंकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स से मिलने की भी मौका मिला।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 7275137271

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page